MP Breaking News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस का दावा, 24 घंटे में 50 हजार रजिस्ट्रेशन हुए, पार्टी ने इंदौर में आतिशबाजी कर मनाया जश्न

राहुल गांधी के 19 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर इंदौर में कांग्रेस ने बड़ा दावा किया है। पार्टी के मुताबिक सिर्फ 24 घंटे में 50 हजार नए रजिस्ट्रेशन हुए हैं जबकि अब तक कुल डेढ़ लाख से ज्यादा युवा अभियान से जुड़ चुके हैं।
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस का दावा, 24 घंटे में 50 हजार रजिस्ट्रेशन हुए, पार्टी ने इंदौर में आतिशबाजी कर मनाया जश्न

इंदौर में कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर युवाओं और छात्रों में लगातार उत्साह बढ़ रहा है। दरअसल पार्टी के अनुसार ऑनलाइन पंजीयन अभियान में तेजी आई है और बड़ी संख्या में विद्यार्थी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। इसी को लेकर शहर कांग्रेस ने बुधवार शाम जश्न मनाते हुए इसे युवाओं के बढ़ते समर्थन का संकेत बताया है।

दरअसल कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की मिठाई बांटी और दावा किया कि रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। हालांकि, कार्यक्रम के आयोजन को लेकर प्रशासनिक अनुमति का इंतजार अब भी बना हुआ है।

कांग्रेस ने किया दावा

वहीं कांग्रेस का कहना है कि 19 सितंबर को होने वाला ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम युवाओं और विद्यार्थियों के मुद्दों पर केंद्रित रहेगा। पार्टी के मुताबिक बीते 24 घंटे में 50 हजार नए रजिस्ट्रेशन हुए हैं और कुल पंजीयन डेढ़ लाख से ज्यादा हो चुके हैं। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि यह अभियान सिर्फ राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छात्रों की आवाज को मंच देने की कोशिश है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने छात्रों और युवाओं से जुड़े कई मुद्दे उठाए थे, जिसके बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थी इस अभियान से जुड़ रहे हैं।

प्रशासन से भी नहीं मिली अनुमति

दरअसल शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों पर चर्चा करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। कांग्रेस नेताओं ने यह भी दावा किया कि छात्रों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है और आने वाले दिनों में रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा और बढ़ सकता है। पार्टी की ओर से विभिन्न कॉलेजों और छात्र समूहों के बीच भी संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि कार्यक्रम की तैयारियां तेज होने के बावजूद आयोजन स्थल को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ नहीं हुई है। कांग्रेस पहले भी इंदौर प्रशासन से कार्यक्रम की अनुमति मांग चुकी है और इस मुद्दे पर कलेक्टर से मुलाकात भी हुई थी। फिलहाल पार्टी का कहना है कि वह प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर आगे बढ़ रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस का दावा, 24 घंटे में 50 हजार रजिस्ट्रेशन हुए, पार्टी ने इंदौर में आतिशबाजी कर मनाया जश्न