MP Breaking News

इस प्राइवेट बैंक ने दिया ग्राहकों को झटका, घटाया FD पर ब्याज, 11 सितंबर से लागू होंगे नए रेट

एक और प्राइवेट सेक्टर बैंक ने एफडी की ब्याज दरें बदली है। चुनिंदा टेन्योर पर इंटरेस्ट घटाया गया है। वरिष्ठ नागरिकों को अभी भी अतिरिक्त ब्याज की सुविधा मिलती रहेगी। 
bank fd

AI Generated Image

प्राइवेट सेक्टर के जम्मू एंड कश्मीर बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। 3 करोड़ रुपये के डोमेस्टिक फॉर्म डिपॉजिट के लिए नए  इंटरेस्ट रेट 11 सितंबर 2026 से लागू होने वाले हैं। 3 साल से लेकर 10 साल तक के लॉन्ग टर्म टेन्योर के लिए ब्याज दरों में 10 बीपीएस तक की कटौती की गई है। एक टेन्योर पर इंटरेस्ट बढ़ाया भी गया है।  ग्राहक 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश कर सकते हैं। NRE टर्म डिपॉजिट के लिए न्यूनतम अवधि 1 साल होती है।

60 साल से अधिक आयु वर्ग यानी वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त ब्याज की सुविधा बैंक दे रहा है। सुपर सीनियर सिटीजन को सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.75 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है। ध्यान रखें की यह सुविधा एनआरआई या एनआरओ डिपॉजिट पर लागू नहीं होती। निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।

इन टेन्योर के लिए ब्याज दरें बदली 

पहले जहां बैंक 3 साल से लेकर 5 साल तक के टेन्योर पर 6.80% ब्याज ऑफर करता था, अब 11 सितंबर से अब 6.70% ब्याज मिलेगा। 5 साल से लेकर 10 साल तक के टेन्योर के लिए भी ब्याज दरों में 0.10% की कटौती की गई है। पहले जहां पर सामान्य नागरिकों को 6.85% ब्याज मिलता था, अब उसे घटकर 6.75% कर दिया गया है।  वरिष्ठ नागरिकों को इस टेन्योर 7.25% तक ब्याज मिल रहा है।

इस टेन्योर पर मिल रहा है अधिकतम ब्याज 

सबसे ज्यादा रिटर्न बैंक अभी 888 दिन के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों को 7.05% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.55% रिटर्न मिल रहा है। 2 साल से लेकर 887 दिन और 889 दिन से लेकर 3 साल से कम के टेन्योर पर बैंक 6.75% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को इन दोनों टेन्योर पर 7.25% तक ब्याज मिल रहा है। हालांकि बैंक ने 18 महीने से लेकर 2 साल से काम के टेन्योर के लिए ब्याज दरों में 5 बीपीएस की बढ़ोत्तरी भी की है। पहले जहां इस टेन्योर पर 6.60% ब्याज मिलता था। अब उसे बढ़ाकर 6.65% कर दिया गया है।

इस टेन्योर पर मिल रहा अधिकतम ब्याज 

  • 7 से लेकर 30 दिन- 3.50%
  • 31 से लेकर 45 दिन- 3.75%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 5%
  • 91 दिन से लेकर 180 दिन- 5.50%
  • 181 दिन से लेकर 270 दिन- 5.90%
  • 271 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6%
  • 1 साल से लेकर 18 महीने से कम- 6.55%
  • 18 महीने से लेकर 2 साल से कम- 6.65%
  • 2 साल से लेकर 887 दिन- 6.75%
  • 888 दिन- 7.05%
  • 889 दिन से लेकर 3 साल से कम- 6.75%
  • 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 6.70%
  • 5 साल से लेकर 10 साल तक- 6.75%

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
इस प्राइवेट बैंक ने दिया ग्राहकों को झटका, घटाया FD पर ब्याज, 11 सितंबर से लागू होंगे नए रेट