Hindi News

इंदौर में धूमधाम से किया गया रावण दहन, पूर्व CM दिग्विजय सिंह हुए शामिल

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
आज इस खास मौके पर दशहरा मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इस उत्सव को देखने के लिए मैदान में पहुंचे। लोगों में अलग तरह का उल्लास देखने को मिला।
इंदौर में धूमधाम से किया गया रावण दहन, पूर्व CM दिग्विजय सिंह हुए शामिल

Indore News : आज देशभर में दशहरा का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाने वाला यह त्योहार लोग रावण दहन करके मनाते हैं। नवरात्रि खत्म होते ही लोग इस दिन का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसके लिए पहले से ही तैयारी शुरू कर दी जाती है। कारीगरों द्वारा ऊंचे-ऊंचे रावण के पुतले बनाए जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान श्री राम ने इसी दिन रावण का वध किया था, तब से लेकर रावण दहन की परंपरा चली आ रही है। नवरात्रि खत्म होने के ठीक एक दिन बाद दशानन को जलाकर लोग दशहरा मनाते हैं। वहीं, मध्य प्रदेश के इंदौर में भी बड़े स्तर पर रावण दहन किया जाता है।

दरअसल, आज इस खास मौके पर दशहरा मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इस उत्सव को देखने के लिए मैदान में पहुंचे। लोगों में अलग तरह का उल्लास देखने को मिला।

पूर्व CM हुए शामिल

इस बार के आयोजन की खास बात यह रही कि इसे देखने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी पहुंचे थे। इस दौरान मंच पर उनका स्वागत-सत्काक किया। जिसके बाद उन्होंने भाषण देते हुए दशहरे के शुभ अवसर पर देश और प्रदेश के सभी लोगों को बधाई दी। जिससे मैदान की रौनक पर चार-चांद लग गया था। बता दें कि इस मैदान में सालों से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जहां हर साल हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। आकर्षक झांकियां सजाई जाती हैं।

“जय श्री राम” के जयकारे गूंजा परिसर

वहीं, रावण का पुतला जलाते ही पूरे मैदान में “जय श्री राम” के जयकारे गूंज उठे। लोग आराम से कार्यक्रम का आनंद उठा रहे थे। इस दौरान उन्होंने बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत का संदेश प्राप्त किया। कार्यक्रम में बच्चे, महिला, बूढ़े हर वर्ग के लोग शामिल हुए। शहर की सड़कों को लाइटों से सजाया गया था। सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे, ताकि किसी प्रकार की कोई आसामजिक घटना ना घटित हो।

इंदौर, शकील अंसारी

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !