इंदौर में हुआ सड़क हादसा, बाइक सवार ने मारी छात्र को मारी टक्कर, 1 की मौत

accident

Indore Road Accident : मध्य प्रदेश के इंदौर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक बाइक ने छात्र को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई जारी है।

परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का मामला

दरअसल, मामला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का है। जब सड़क क्रास कर रहे एक छात्र और उसके दोस्त को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान ऋषभ निवासी व्यावरा के रुप में की गई है जोकि यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था।

[dgv_vimeo_video id=”907368599″]

जांच अधिकारी ने दी ये जानकारी

मामले को लेकर अधिकारी ने बताया कि ऋषभ और उसका दोस्त नजदीक होटल में खाना खाने गए थे। इसके बाद वह पैदल अपने रूम की तरफ जा रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। पुलिस द्वारा बाइक जब्त कर ली गई है। साथ ही परिजनों को इसकी सूचना दी गई है- शोभाराम जाटव, जांच अधिकारी

[dgv_vimeo_video id=”907368165″]

इंदौर, शकील अंसारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews