इंदौर में दिनदहाड़े लूट को अंजाम, बस के इंतजार में खड़े पेट्रोल पंप कर्मचारी से बैग लूटकर फरार हुए बदमाश

indore police

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ थाना चंदननगर क्षेत्र के श्रीराम तलावली इलाके में पेट्रोल पंप के मैनेजर द्वारा रुपये से भरा बैग एक कर्मचारी को दिया गया था जो कि दूसरे पेट्रोल पंप पर पहुंचना था पेट्रोल पंप से निकला कर्मचारी जब बस के इंतजार में बस स्टॉप पर खड़ा हुआ था इस दौरान तो अज्ञात बदमाशों ने कर्मचारी से बैग छीनकर मौके से रफू चक्कर हो गए पुलिस ने कर्मचारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि अगर आप नगद रुपए लेकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए निकले रहे हैं और कहीं खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहे हैं तो होशियार रहें क्योंकि कोई अज्ञात बदमाश आप पर नजर बनाए हुए हैं जो कि घटना को अंजाम दे सकता है दरअसल, यह समझाइश इसलिए दी गई थाना चंदननगर क्षेत्र के श्री राम तलवाली पेट्रोल पंप के पास एक घटना हाल ही में सामने आई है जिसमें पेट्रोल पंप के मैनेजर द्वारा रूपों से भरा एक बैग पंप पर काम करने वाले सहायक कर्मचारी को देकर दूसरे स्थान पर पहुंचाया गया था और बस के इंतजार में खड़े कर्मचारी से तो अज्ञात बदमाश 1 लाख 75 हजार रुपये से भरा बैग लेकर गायब हो गए।

पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के बाद आरोपियों तक पहुंचाने की हर संभव कोशिश कर रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”906380169″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews