इंदौर से दिल्ली रवाना हुए सिंधिया, समर्थकों में खुशी, तुलसी सिलावट ने कही ये बात

इंदौर से दिल्ली रवाना हुए सिंधिया, समर्थकों में खुशी, तुलसी सिलावट ने कही ये बात

इंदौर, आकाश धोलपुरे। राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश दौरे पर थे और अलग-अलग जिलों में जाकर लोगो के हालचाल जान रहे थे। ऐसे में आज वो इंदौर, उज्जैन और देवास प्रवास पर थे, लेकिन वो केवल इंदौर और उज्जैन के कुछ स्थानों पर जा सके क्योंकि दिल्ली से बीजेपी हाईकमान का अचानक बुलावा आ गया। जिसके बाद उन्होंने देवास दौरा निरस्त इंदौर से सीधे दिल्ली की उड़ान भरी। दरअसल, 8 जुलाई को पीएम मोदी के मंत्रिमंडल का विस्तार होने की संभावना है, ऐसे में राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया जल्द ही केंद्रीय मंत्री के रूप में नजर आएंगे।

आखिर खत्म हुआ सिंधिया का इंतजार! दिल्ली से आया बुलावा!

हालांकि, इंदौर एयरपोर्ट पर उन्होंने इस बारे में कोई चर्चा नही की। उन्होंने मीडिया से कहा कि मैं दिल्ली जा रहा हूँ। इसी के साथ उन्होने मध्यप्रदेश के नए राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई को बधाई भी दी। साथ ही कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत को भी उन्होंने ह्रदय की गहराइयों से शुभकामनाये प्रेषित की। इधर, जबसे सिंधिया समर्थकों को इस बात का पता चला है कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने अचानक उन्हें दिल्ली बुलाया है उनमें खुशी की लहर दौड़ गई और एयरपोर्ट पर ही समर्थकों ने सिंधिया के केंद्रीय नेतृत्व में जाने को लेकर जश्न मनाना शुरू कर दिया। इस दौरान बीजेपी के बड़े नेताओ ने भी उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं दे दी है। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने ये साफ कर दिया कि महाराज को केंद्रीय मंत्री का दायित्व सौंपा जाना तय है। दरअसल, मंत्री सिलावट ने मीडिया से चर्चा में बताया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने पूर्व में जो भी केंद्र की जिम्मेदारी निभाई है और अब जो भी जिम्मेदारी उन्हें मिलेगी उसे भी वो बखूबी निभाएंगे। हालांकि, इंदौर एयरपोर्ट पर दिल्ली रवाना होने से पहले दिल्ली दौरे पर भले ही सिंधिया ने चुप्पी साध रखी हो लेकिन मध्यप्रदेश को एक और केंद्रीय मंत्री मिलना तय माना जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”571605222″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews