इंदौर के प्रेस कॉम्पलेक्स परिसर मे एक लाश मिलने से फैली सनसनी, अभी तक नहीं हो पाई शिनाख्त

indore police

Indore News: इंदौर के एबी रोड स्थित प्रेस कॉम्प्लेक्स परिसर में गुरुवार एक हौद में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। कर्मचारी द्वारा बदबू आने के बाद हौद में देखा गया तो उसमें एक लाश दिखाई दी। जिसके बाद कर्मचारी पुलिस को सूचना दी। वहीं मौके पर पुलिस पहुंचकर लाश की जांच की।

लाश को भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए

यह पूरा मामला एमआईजी थाना क्षेत्र के प्रेस कॉम्प्लेक्स परिसर का है। जहां एक हौद में औंधे मुंह लाश पाई गई है। यह लाश एक युवक की बताई गई। जो कि पीली टी शर्ट और नीली जीन्स में पेट के बल मृत पाया गया। वहीं परिसर में काम करने वाले कर्मचारी ने बताया कि गुरूवार दोपहर जब वह हौद के पास पानी का वाल्व खोलने गया तो बदबू आ रही थी। उसने बताया कि बदबू 3-4 दिन से आ रही थी। लेकिन जब आज हौद का ढक्कन खोला तब उसमें लाश दिखी। लाख को लेकर पुलिस का कहना है कि जांच जारी है हालांकि बॉडी काफी गल चुकी है। ऐसे में फिलहाल शव की शिनाख्त नही हो पाई है। हौद से शव को निकालने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया है। पोस्टमार्टम होने और पुलिस की जांच के बाद ही शव किसका है और यहाँ तक कैसे आया मौत की वजह क्या थी सवालों का खुलासा हो पाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”901878300″]

[dgv_vimeo_video id=”901878523″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews