डबल मर्डर से फैली सनसनी, बाप-बेटी को उतारा मौत के घाट

डबल मर्डर से फैली सनसनी, बाप-बेटी को उतारा मौत के घाट

INDORE DOUBLE MURDER : इंदौर के संयोगितागंज थाना इलाके में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई पुलिस ने एक मकान से दो शव बरामद किए है मौके पर पहुंची एफ एस एल की टीम भी जांच करने पहुंची पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा वही पूरे मामले में पुलिस परिजनों के बयान आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही और जल्द ही आरोपी को पकड़ने की बात कही जा रही है।

बदबू से पता चला शवों का 

इंदौर के संयोगितागंज थाना इलाके के नौ लक्खा के पास आइडिया की बनी मल्टी में बुजुर्ग पिता-पुत्री के दो दिन पुराने शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना का पता तब चला, जब मकान से बदबू आना शुरू हुई, तब आसपास के लोगो ने पुलिस को इसकी सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मकान का गेट तोड़ा और अंदर गए तो कमरे एक बुजुर्ग आदमी का शव और एक महिला शव मिला शिनाख्त की गई तो पता चला मृतक बुजुर्ग कमल किशोर 60 वर्ष और उनकी बेटी रमा अरोरा का शव है।

आरोपी अज्ञात

बताया जा रहा है की मृतक बुजुर्ग रिटायर्ड बैंक मेनेजर थे वही प्रारंभिक जांच में हाथ दोनो को किसी भारी वस्तु से सिर में चोट लगने मौत होना पाया ही पुलिस ने दोनो के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुँचाकर मामले की जांच शुरू की है परिजनों ओर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना का कोई सुराग लग सके पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है ताकि मामले की जांच आगे बढ़ाई जा सके वही पुलिस हर उस एंगल पर जांच कर रही ही ताकी हत्या के कारणों का खुलासा हो सके।

रामस्नेही मिश्रा,एडिशनल डीसीपी

[dgv_vimeo_video id=”882594956″]

इंदौर से शकील सिकंदर की रिपोर्ट

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews