Indore News: स्वर्ण प्राशन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन, आयुर्वेद हॉस्पिटल में 316 बच्चों ने करवाई जांच

Indore News: स्वर्ण प्राशन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन, आयुर्वेद हॉस्पिटल में 316 बच्चों ने करवाई जांच

Indore News : कोरोना काल के बाद लोगों में आयुर्वेद और होम्योपैथी उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ी है। जिसके लिए इंदौर के शासकीय अष्टांग आयुर्वेदिक कॉलेज आयोजित शिविर में अच्छा प्रतिसाद मिला। वहीं, आयुर्वेद अस्पताल में नियमित रूप से मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के एकात्म अभियान के तहत, शासकीय अष्टांग आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय लोकमान्य नगर और शासकीय जवाहर लाल नेहरू स्मृति आयुर्वेद चिकित्सालय राऊ के बाल रोग विभाग द्वारा स्वर्ण प्राशन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हीमोग्लोबिन की जांच की गई

स्वर्ण प्राशन संस्कार कार्यक्रम के तहत, डॉ. धर्मेन्द्र शर्मा, डॉ. प्रीति हारोड़े द्वारा लगभग 316 बच्चों को स्वर्ण प्राशन करवाया गया। इसके साथ ही, नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डॉ. शिरीष श्रीवास्तव, डॉ. आशीष तिवारी के नेतृत्व लगभग 40 रोगियों की शुगर, 40 बच्चों के हीमोग्लोबिन की जांच की गई।

रोगियों को मिलता है लाभ

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजीतपाल सिंह चौहान ने बताया कि शासकीय अष्टांग आयुर्वेद कॉलेज इंदौर में सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज किया जाता है एवं यहां पर भर्ती रहने की व्यवस्था भी है। डॉ. अखिलेश भार्गव ने बताया कि अष्टांग आयुर्वेद कॉलेज इंदौर में रोजाना लगभग 250 रोगी आयुर्वेद का इलाज लेने आते हैं और अधिकांश रोगियों को लाभ मिलता है।

इंदौर से मंगल राजपूत की रिपोर्ट 

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews