दोस्त के बुलाने पर रेलिंग से नीचे झांका, तीसरी मंजिल से गिरकर एमबीबीएस छात्र की मौत

दोस्त के बुलाने पर रेलिंग से नीचे झांका, तीसरी मंजिल से गिरकर एमबीबीएस छात्र की मौत

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे शिवपुरी निवासी एक छात्र की मौत हो गई। हैरानाी और दुख की बात ये है कि मामूली सी गलती मौत की वजह बनकर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक किसी दोस्त के आवाज देने पर छात्र रेलिंग के पास दोस्त की बात सुनने आया था और इसी दौरान दोस्त को नीचे झांककर देखते समय 20 साल के आयुष्मान गुप्ता की मौत हो गई।

इस घटना को हादसा कहा जाए या अनहोनी इस सवाल का जवाब आयुष्मान के दोस्त ढूंढ रहे हैं, क्योंकि अचानक देर रात 2 बजकर 20 मिनिट पर उनके प्यारे दोस्त को काल के गाल ने हमेशा हमेशा के लिए जुदा कर दिया। आयुष्मान के चचेरे भाई आदित्य अग्रवाल ने बताया कि वो इंडेक्स कालेज से एमबीबीएस कर रहा था और मूलतः शिवपुरी का रहने वाला है। घर मे माता पिता और एक छोटा भाई है। चचेरे भाई ने इस बात की पुष्टि की है सोमवार रात 2 बजकर 20 मिनिट पर तीसरी मंजिल से गिरने से आदित्य की मौत मौके पर ही हो गई।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए इस हादसे की पड़ताल में जुटी खुड़ैल पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम का आयुष्मान पिता अमित गुप्ता है जो इंडेक्स हॉस्पिटल के विवेकानंद हॉस्टल में रहता था। पुलिस के मुताबिक रात करीब 2 बजे आयुष्मान हॉस्टल के तीसरे माले से नीचे गिर गया। फिलहाल, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही सीसीटीवी फुटेज के अलावा पुलिस अन्य तथ्यों के आधार पर हादसे की हकीकत पता लगाने में जुट गई है।

https://youtu.be/DdmLlwtkaoI

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews