दुसरे के घरों की रक्षा करने वाले सुरक्षा गार्ड के घर पर ही चोरों का धावा, राशन तक नही छोड़ा।

दुसरे के घरों की रक्षा करने वाले सुरक्षा गार्ड के घर पर ही चोरों का धावा, राशन तक नही छोड़ा।

इंदौर, आकाश धोलपुरे

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर जब से अनलॉक हुई है तब से ही यहां लूट और चोरी की वारदातों में तेजी देखने को मिल रही है। आलम ये है कि अब चोरो द्वारा न सिर्फ मूल्यवान वस्तुओं को निशाना बनाया जा रहा है बल्कि घर में रखे राशन पर भी हाथ साफ किया जा रहा है।

दरअसल, चोरी की एक दिलचस्प वारदात इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सामने आई है। जहां एक सिक्युरिटी गार्ड को ही चोरों ने अपनी रडार पर ले लिया और सूने पड़े घर में से सोने के आभूषण, चांदी के जेवर, फ्रिज, गैस की टंकियों, कंप्यूटर और एल्युमिनियम के बर्तनों सहित घर मे रखे राशन को भी चुरा ले गए। लोगों के घरों की चौकीदारी करने वाले चौकीदार के घर ही जब चोरी हो गई तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

सिक्युरिटी गार्ड के तौर पर कार्यरत रविंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि अनलॉक होने के बाद जब अपने पूरे परिवार के साथ गांव चले गए थे, उसी दौरान चोरों ने घर मे रखे माल को चुरा लिया होगा और जब वो घर लौटे तो उनके होंश उड़ गए क्योंकि चोरों ने कीमती जेवरात और नकदी के साथ ही घर मे रखे सामान सहित राशन को भी नही छोड़ा। पीड़ित सुरक्षा गार्ड की माने तो नकदी सहित करीब 5 लाख रुपए की कीमत के माल को चोरों ने अपना निशाना बनाया है।

इधर, मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। वही इस घटना का एक पहलू ये है कि लोगों के घरों को सुरक्षा देने वाले सुरक्षा गार्ड का घर ही महफूज नही है और अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोरोना संकट का असर किस कदर चोरों पर हावी है कि वो कीमती चीजो के साथ ही राशन को भी नही छोड़ रहे है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews