लॉक डाउन में चोरों के हौसले बुलंद, शराब दुकान पर बोला धावा

लॉक डाउन में चोरों के हौसले बुलंद, शराब दुकान पर बोला धावा

इंदौर| आकाश धोलपुरे| मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोनावायरस के चलते लागू किये गए लॉक डाउन का पालन जहां आम जनता द्वारा घरों में बैठकर किया जा रहा है तो दूसरी और चोरों के हौंसले बुलंद हो गए है। इंदौर (Indore) में चोरो ने देर रात एक शराब दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान से शराब सहित हजारो रुपए नकद लेकर मौके से रफूचक्कर हो गए। इधर, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के अंजनी नगर पर मेन रोड स्थित शराब दुकान की है जहां देर रात चोरों ने वाइन शॉप के ताले चटकाकर कई पेटी अंग्रेजी शराब सहित हजारों रुपए नगद चोरी कर लिये। वही चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के वायर काटकर डीवीआर भी अपने साथ ले गए। घटना के बाद पुलिस ने वाइन शॉप संचालक की शिकायत पर शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संचालक आदित्य पाल ने बताया कि चोरों द्वारा दिन में ही एक संदिग्ध वैन खड़ी कर रात को यह चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। ऐसे में सवाल ये उठ रहे है कि कोरोना के साये में पुलिस के डर से जहां लोग घरों में बैठे है वही बेख़ौफ़ बदमाश अभी भी वारदात को अंजाम देने से पीछे नही हट रहे है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews