
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की विजय नगर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है जहाँ पुलिस ने महंगे मोबाइल चोरी करने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 11 मोबाइल बरामद किए है। पकड़े गए तीन आरोपियों में एक नाबालिग आरोपी भी शामिल है
क्या है पूरा मामला
इंदौर की विजयनगर पुलिस ने थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई नकबजनी की विवेचना करते हुए नवागत थाना प्रभारी सीबी सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और इस प्रकरण में चोरी गए मोबाइल के आईएमईआई नंबर साइबर सेल शाखा में तलाश किए गए तलाश करने के दौरान एक मोबाइल थाना खजराना क्षेत्र में चालू होना पाया गया। तकनीकी सहायता से विशेष टीम ने संदेही तक पहुंच कर पड़ताल शुरू की तो आरोपी के नाम खुलकर सामने आ गए पुलिस ने मौके से आरोपियों को धर दबोचा और चोरी गए 16 मोबाइल में से फिलहाल 11 मोबाइल पुलिस ने जप्त कर लिए हैं। जिनकी बाजार कीमत दो लाख से अधिक बताई जा रही है।

डीसीपी अभिषेक आनंद ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मजदूर तपके के हैं जिनको जल्द अमीर बनना था यह बात उन्होंने पुलिस पूछताछ में खुलासा की है। वहीं पुलिस आरोपियों से पांच मोबाइल की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”902926053″]
