Indore News: स्ट्रीट डॉग को ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने का मामला आया सामने, 3 पर FIR दर्ज

तीन युवकों के द्वारा स्ट्रीट डॉग जोकि गली में सो रहा था, उसे उठाकर ले गए और ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला दिया।
indore police

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में बेजुबान जानवरों पर अत्याचार का मामला सामने आया है। दरअसल, शहर के कुछ युवकों के द्वारा स्ट्रीट डॉग को ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला दिया गया था। फिलहाल, इस मामले की शिकायत करते हुए पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था के अध्यक्ष प्रियांशु जैन ने तीन युवकों पर एफआइआर दर्ज कराई है।

ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया

इंदौर एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक पीपुल्स फॉर एनिमल संगठन के अध्यक्ष प्रियांशु जैन की तरफ से आजाद नगर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें उन्होंने पुलिस को बताया कि तीन युवकों के द्वारा स्ट्रीट डॉग जोकि गली में सो रहा था, उसे उठाकर ले गए और ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला दिया। फिलहाल, रहवासियों ने घायल अवस्था में कुत्ते को अस्पताल में भर्ती करवाकर इलाज करवाया।

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

स्ट्रीट डॉग को ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं, फुटेज देखने के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनो आरोपी मूसाखेड़ी के रहने वाले हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”949481823″]

[dgv_vimeo_video id=”949482584″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews