जहरीली रॉयल स्टैग: गृह मंत्री के निर्देश पर इंदौर में ताबड़तोड़ कार्रवाई

जहरीली रॉयल स्टैग: गृह मंत्री के निर्देश पर इंदौर में ताबड़तोड़ कार्रवाई

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर सहित प्रदेश के कुछ अन्य जिलों में जहरीली रॉयल स्टैग से हुई मौतों को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस को कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इंदौर की पुलिस ने शुक्रवार की शाम ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो बार को सील कर दिया है और कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

OBC Politics : कमलनाथ के सवाल पर नरोत्तम का आया यह जवाब

इंदौर में हुई 5 मौतों और उसके साथ-साथ खंडवा, खरगोन और मंदसौर में शराब से हुई मौतों को लेकर गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए हैं। इसके तहत इंदौर के आईजी हरिनारायण चारी मिश्रा ने इंदौर में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए इंदौर के पैराडाइज बार और संगीता बार को सील कर दिया है और वहां पदस्थ जिम्मेदार कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की कार्रवाई अभी भी जारी है। इसके साथ ही खरगोन में पुलिस ने रॉयल स्टैग बनाने का पूरा सामान जब्त किया है जिसमें रॉयल स्टैग के स्टीकर, खाली बोतलें व होलोग्राम तक शामिल है। यह पुलिस की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है और पुलिस का मानना है कि जल्द ही इस कारोबार को चलाने वाले बड़े लोगों तक उसके हाथ पहुंच जाएंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews