मौसम ने बदली करवट, कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश

मौसम ने बदली करवट, कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश

इंदौर| मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है| मानसून पूर्व की बारिश ने मालवा निमाड़ अंचल को फिर भिगो दिया है| मंगलवार रात और बुधवार को तेज हवा के साथ कई जगह बारिश हुई और आंधी चली| जिससे पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। आगर-मालवा के झलारा वेयर हाउस परिसर में खुले में रखा करीब 5 हजार बोरी गेहूं भीग गया। मंदसौर में दो लोगों के कुएं में गिरने से मौत हो गई।

मंदसौर, बाजखेड़ी, खेताखेड़ा सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। भानपुरा क्षेत्र में कुछ पेड़ उखड़ने की खबर है। यहां मंडी में रखी उपज भीग गई। वहीं आगर मंडी में नरवल और आगर सोसायटी के उपार्जन केंद्रों के साथ कृषि उपज मंडियों में खुले में रखा व्यापारियों का गेहूं भीगने की खबर है। जिले के 15 उपार्जन केंद्रों पर 2 लाख क्विंटल से अधिक गेहूं खुले में पड़ा है।

वहीं नीमच जिले के जराड़ में कच्चे मकानों की टीन की चद्दरें उड़ गईं। जनपद पंचायत कार्यालय में पुराना पेड़ गिर गया। रतनगढ़, मनासा, कुकड़ेश्वर, जीरन, जावद आदि क्षेत्रों में भी बारिश के समाचार हैं। जावद और जराड़ में विद्युत खंभे गिरने से विद्युत प्रदाय प्रभावित हुआ। बड़वानी जिले के पानसेमल और सेंधवा में जोरदार बारिश हुई। झाबुआ के पेटलावद क्षेत्र में मंगलवार देर शाम आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews