
Indore News : इंदौर की अन्नपूर्णा पुलिस ने इंडिया और साउथ अफ्रीका के चल रहे मैच पर सट्टा खेलने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से सट्टा पर्ची, मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया गया है। आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। आइए विस्तार से जानें मामला…
जानें पूरा मामला
विधानसभा चुनाव के मध्य नजर इंदौर पुलिस की पैनी नजर हर एक अवैध गतिविधियों पर बनी हुई है। किसी भी तरह के अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत ही कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अन्नपूर्णा थाने के अंतर्गत इंडिया और साउथ अफ्रीका के मैच का सट्टा खेला जा रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”881636228″]
पुछताछ जारी
बता दें कि आरोपियों के नाम वैभव, संदीप और मिलन है जो कि दशहरा मैदान के सामने किराए के एक मकान में सट्टा संचालित कर रहे थे। फिलहाल, सभी से कड़ाई के साथ पुछताछ की जा रही है। जिसके बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

