महिला के साथ बेदर्दी से मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

महिला के साथ बेदर्दी से मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

इंदौर| आकाश धोलपुरे| मध्यप्रदेश के इंदौर में दो दिन पहले एक ऐसी घटना का वीडियो वायरल हुआ जिसके बाद कई सवाल महिला सुरक्षा को लेकर खड़े हो रहे है। दरअसल, घटना इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के स्कीम नम्बर 78 के करीब विद्या विजय स्कूल की बताई जा रही है। जहां 2 महिलाओं को बेतरतीब तरीके से पीटा गया जिसके बाद एक महिला मौके पर मूर्छित हो गई थी हालांकि कुछ देर बाद महिला को होंश आ गया था। वायरल वीडियो में एक शख्स महिला को लाठी से पीटते नजर आ रहा है और वही महिला जमकर चीख रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बारे में जब पीड़ित महिला से बात की गई तो कि उसने बताया कि हम 3 से 4 फ्रेंड्स रास्ते मे खड़े होकर बात कर रहे थे और कुछ युवक आये और आते से ही उन्होंने हम लोगो को डंडे से मारना शुरू कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मेरा मोबाइल तोड़कर मेरे पैसे भी छीन लिए गए। पीड़िता समूह लोन का काम करती है और पैसे की अवैध वसूली के लिए हमला किया गया है।

इधर, घटना की जांच में पुलिस जुट गई है। लसूड़िया टीआई इंद्रमणि पटेल ने बताया कि घटना के महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल, इस मामले की हकीकत तो सामने आ ही जाएगी लेकिन सवाल ये उठता है दिनदहाड़े सड़क पर इस तरह की घटनाओ को अंजाम दिया जा रहा है जिससे साफ होता है कि घटना को अंजाम देने वालो के मन मे पुलिस का कितना खौंफ है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews