भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच के दौरान युवक ने किया कुछ ऐसा, वायरल हो रही तस्वीर

भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच के दौरान युवक ने किया कुछ ऐसा, वायरल हो रही तस्वीर

इंदौर।

भारत बंग्लादेश टेस्ट मैच के दौरान इंदौर में एक व्यक्ति द्वारा दिया गया स्वच्छता का संदेश चर्चा का विषय बना हुआ है. डस्टबिन और स्वच्छता की तख्ती लिए एक शख़्स सुबह से ही स्टेडियम के बाहर खड़े होकर स्वच्छ भारत का संदेश दे रहा है. ये वयक्ति उज्जैन के नजदीक बड़नगर का रहने वाला है. इस व्यक्ति का कहना है कि उसका एकमात्र मकसद है कि देश में लोग स्वस्छता के प्रति जागरूक हों. सभी लोग अपनी जिम्मेदारी समझें. सड़कों पर कचरा न फेंके. ये संदेश देने के लिए स्टेडियम के बाहर की ये जगह पूरी तरह मुफीद है. दिन भर में हजारों लोग यहां से गुजर रहे हैं. ऐसे में वह अपना संदेश ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सकता है. इसका कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्छता अभियान से प्रेरित होकर वह ये मुहिम चला रहा है.

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews