Indore News – हुक्का बार पर पुलिस के छापे से हड़कंप, 8 युवक-युवती गिरफ्तार

hookah bar

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की नशा मुक्त करने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) द्वारा पुलिस (Indore Police) को फ्री हैंड दिया गया जिसके बाद इंदौर में पुलिस प्रशासन ने नशे का काला कारोबार करने वालो के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है।

इस मुहिम का ही परिणाम है कि अब पुलिस द्वारा उन हुक्का बार (Hookah Bar) पर नकेल कसी जा रही है जहां से नशे (Drugs) की दुनिया ने युवा अपना कदम खुलकर रखते है। शनिवार रात को पुलिस ने मुहिम के तहत अवैध रूप से संचालित किये जा रहे हुक्का बार पर दबिश देकर संचालक सहित 8 लोगो को हिरासत में लेकर हुक्का बार को सील कर दिया।

दरअसल, शहर कि भंवरकुआं पुलिस को सूचना मिली थी कि सपना संगीता टॉकीज के सामने सत्या टॉवर के बेसमेंट में हॉफ मून कैफे हुक्का बार संचालित किया जा रहा है जिसकी तस्दीक के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस को मौके पर कई युवक – युवतियां हुक्का पीते हुए मिले।

जानकारी के मुताबिक, यहां शटर लगाकर हॉफ मून कैफे में हुक्का बार संचालित किया जा रहा था मौके से पुलिस में बड़ी मात्रा में हुक्के के फ्लेवर पुलिस ने बरामद किए हैं, वहीं कार्रवाई के दौरान हुक्का बार के मालिक सहित 8 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अब पुलिस जांच में जुट गई है कि कितने समय से सत्या टॉवर हुक्का बार संचालित किया जा रहा था। सीएसपी (Indore CSP) दिशेष अग्रवाल के मुताबिक जहां भी सूचना मिलेगी पुलिस तत्काल अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हुक्का बार पर इसी तरह कार्रवाई करेगी।

फिलहाल, तेजी से आधुनिकता की ओर बढ़ रहे इंदौर में नशे का काला कारोबार करने वालो पर पुलिस शिंकजा कसने को तैयार है और आगे भी इसी तरह से पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews