पाकिस्तान में बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग से ठीक पहले हुआ क्रैश, 98 लोग थे सवार

पाकिस्तान में बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग से ठीक पहले हुआ क्रैश, 98 लोग थे सवार

पाकिस्तान (Pakistan) से बडे़ विमान हादसे (Plane Crash) की खबर है। यह प्लेन लाहौर (Lahore) से कराची (Karachi) आ रहा था। प्लेन में आई तकनीकी खराबी की वजह से विमान लैंड करते समय कराची एयरपोर्ट (Airport) के पास रिहायशी इलाके में क्रैश हो गया। विमान में करीब 98 यात्री सवार थे।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, विमान कराची एयरपोर्ट के पास रिहायशी इलाके में गिरा| विमान गिरने से कई मकानों में आग लग गई| यह प्लेन कराची एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर जिन्ना गार्डन इलाके की मॉडल कॉलोनी में क्रैश हुआ। प्लेन जिन घरों पर गिरा, वहां आग लग गई। कई मकानों से धुआं निकलता देखा जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान रनवे पर लैंड करने से ठीक एक मिनट पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया| बताया जा रहा है पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का विमान A-320 लाहौर से चला था और कराची हवाई अड्डे पर उतरने ही वाला था कि दुर्घटनाग्रस्त हो गया| अभी मरने वालों का आंकड़ा सामने नहीं आया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि यात्रियों के बचने की उम्मीद कम ही है। इसके अलावा रिहायशी इलाके में क्रैश होने के कारण और भी लोगों की मौत हो सकती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews