8 मई को धरती पर आएगी तबाही! चीन ने खोया रॉकेट से नियंत्रण, इन देशों को खतरा

8 मई को धरती पर आएगी तबाही! चीन ने खोया रॉकेट से नियंत्रण, इन देशों को खतरा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। चीन (China) द्वारा अंतरिक्ष में भेजा गया रॉकेट (Rocket) किसी भी दिन वापस धरती पर अनियंत्रित होकर प्रवेश कर सकता है। तियान्हे अंतरिक्ष स्टेशन (Tianhe Space Station) से लॉन्च किया गया ये विशाल रॉकेट बेकाबू हो गया है और अमेरिका ने चेतावनी दी है कि ये शनिवार को धरती से टकरा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो जो तबाही होगी उसका अंदाजा भी लगाना मुश्किल है।

27 साल की शादी के बाद बिल गेट्स और मेलिंडा के बीच तलाक, होगा संपत्ति का बंटवारा

इस रॉकेट को 2021-035B नाम दिया गया गया। ये रॉकेट का कोर यानी मुख्य हिस्सा है जो करीब 100 फीट लंबा है। इसका वजन करीब 21 टन है। अमेरिकी सरकार ने आशंका जताई है कि ये शनिवार 8 मई की सुबह न्यूयॉर्क, मैड्रिड या चीन के पेइचिंग शहर को निशाना बना सकता है। ये मील प्रति सेकंड की रफ्तार से धरती की ओर बढ़ रहा है। एक घंटे में ये करीब 18 हजार मील की दूरी तय कर रहा है। अलग अलग देशों के राडार इस रॉकेट पर नजर बनाए हुए हैं और कोशिश की जा रही है कि अगर ये किसी देश के ऊपर दिखाई दे तो उस देश को पहले ही सूचित कर दिया जाए। लेकिन रॉकेट इतनी तेज गति से अपना स्थान और ऊंचाई बदल रहा है कि उसे ट्रैक करना मुश्किल हो रहा है। हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि धरती के वायुमंडल में आने के बाद उसका अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो जाएगा। लेकिन यदि उसका छोटा सा हिस्सा भी किसी आबादी वाली जगह पर गिरा तो तबाही का मंजर होगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews