27 साल की शादी के बाद बिल गेट्स और मेलिंडा के बीच तलाक, होगा संपत्ति का बंटवारा

27 साल की शादी के बाद बिल गेट्स और मेलिंडा के बीच तलाक, होगा संपत्ति का बंटवारा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बिल गेट्स (Bill Gates) और मेलिंडा गेट्स (Melinda Gates) ने अपनी 27 साल की शादी तोड़ने का फैसला किया है। इसे लेकर उन्होने कहा कि हमारा मानना है कि एक दंपत्ति के रूप में अब हम साथ नहीं रह सकते हैं।

केबीसी सीजन 13 का होने वाला है आगाज, सोनी टीवी ने साझा किया प्रोमो, जानें डिटेल्स

बिल गेट्स और मेलिंडा की बड़ी बेटी जेनिफर गेट्स (Jennifer Gates) ने अब इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में 25 साल की जेनिफर ने लिखा है कि गेट्स परिवार चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहा है। उन्होने अपील की कि उनके परिवार को थोड़ा स्पेस चाहिए। बिल गेट्स और मेलिंडा ने अलग होने की घोषणा के साथ ये भी कहा कि वे निजी परमार्थ संस्था बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन में साथ काम करते रहेंगे। लेकिन पारिवारिक रूप से अब उन्हें थोड़ी निजता चाहिए। बता दें कि वाशिंगटन में मेलिंडा गेट्स ने इस सप्ताह तलाक की अर्जी दाखिल की थी।

अलग होने के फैसले के साथ ही अब बिल गेट्स औऱ मेलिंडा के बीच 145 बिलियन डॉलर संपत्ति का बंटवारा भी होगा। हालांकि दोनों पहले ही कह चुके हैं कि वे अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा समाज कल्याण के लिए देंगे। उनके बीच तलाक को लेकर फिलहाल कोई विवाद सामने नहीं आया है जिससे ये संभावना भी जताई जा रही है कि मुमकिन है उनके बीच कोई सेपरेशन कॉन्ट्रेक्ट हुआ हो। माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स और मेलिंडा 1987 में कंपनी में ही हुई थी। मेलिंडा तब वहां एक प्रोजेक्ट मैनेजरके तौर पर काम करती थी। वहीं दोनों के बीच प्रेम हुआ और कुछ समय बाद उन्होने शादी कर ली। उनके तीन बच्चे हैं और 27 साल का शादीशुदा जीवन गुजारने के बाद अब उन्होने अलग होने का फैसला लिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews