
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। चीन (China) में व्यापार करने वाली अमरीकी कंपनियों की आलोचना करने वाले और चीन के खिलाफ व्यापारिक युद्ध छेड़ने वाले अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) का चीन में एक बैंक में खुद का खाता (bank account) है।
डोनाल्ड ट्रंप के प्रवक्ता ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा है कि एशिया में होटल इंडस्ट्री से जुड़े सौदों की संभावनाएं तलाशने के लिए यह बैंक खाता खोला गया था।
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप पिछले कई महीनों से कोरोना महामारी फैलाने के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराते आ रहे हैं साथ ही वे चीन के साथ सारे व्यापारिक संबंध खत्म करने की बात भी कहते रहे हैं। कोरोना महामारी के लिए वे चीन को सजा देने जैसी बात भी कर चुके हैं। ऐसे में जबकि 3 नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे हैं, इस बात का खुलासा कि खुद राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप का एक बैंक खाता चीन में है, उनके लिये ये भारी पड़ सकता है।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

