नहीं रहे मशहूर कॉमेडियन उमर शरीफ, कपिल शर्मा ने ऐसे किया याद

नहीं रहे मशहूर कॉमेडियन उमर शरीफ, कपिल शर्मा ने ऐसे किया याद

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  मशहूर कॉमेडियन उमर शरीफ (Pakistani Comedian Omar Sharif) का बीमारी के बाद निधन हो गया।  वे 66 साल के थे। मशहूर पाकिस्तानी प्ले “बकरा किश्तों पर” के जरिये दुनिया के लोगों को हास्य व्यंग की दुनिया से परिचित करवाने वाले उमर  शरीफ ने अंतिम साँस जर्मनी के एक अस्पताल में ली।

उमर शरीफ के निधन की पुष्टि जर्मनी में पाकिस्तान के राजदूत डॉ मोहम्मद फैसल ने की।  उन्हों एटवीत कर लिखा कि बड़े दुःख के साथ  सूचना दी जाती है कि उमर शरीफ का जर्मनी में निधन हो गया। परिवार और दोस्तों के प्रति हमारी  है।

ये भी पढ़ें – नवजोत सिंह सिद्धू का नया ट्वीट, “पद रहे या न रहे राहुल व प्रियंका गांधी के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा”

गौरतलब है कि उमर शरीफ को अगस्त में हार्ट अटैक आया था तभी से बीमारियों से जूझ रहे थे।  पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से एक वीडियो सन्देश के जरिये विदेश में इलाज की गुहार लगाई थी , भारत के प्रसिद्द सिंगर दिलेर मेहंदी ने भी इमरान खान से उमर शरीफ की मदद की गुहार लगाई थी।

ये भी पढ़ें – नवरात्रि के व्रत में शामिल करें साबूदाना, सेहत के लिए होता है फायदेमंद

गौरतलब है कि उमर शरीफ ने अपने हुनर का जादू भारतीय टेलीविजन में भी दिखाया है वे टीवी पर  प्रसारित हुए कई कॉमेडी शो का हिंसा रह चुके हैं।  भारत के प्रसिद्द कॉमेडियन कपिल शर्मा ने उमर शरीफ को श्रद्दांजलि देते हुए ट्वीट किया अलविदा लीजेंड ….

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews