200 मीटर ऊंची बिल्डिंग में लगी आग, बचाव का कार्य जारी, फायर ब्रिगेड मौके पर

200 मीटर ऊंची बिल्डिंग में लगी आग, बचाव का कार्य जारी, फायर ब्रिगेड मौके पर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट | चीन के एक शहर चांग्शा के बीचोबीच बनी एक गगनचुंबी बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। जिससे चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग यहां से वहां भागते, अपनी जान बचाते नजर आए। बता दें कि आग इतनी भीषण थी कि, लोगों ने बड़ी मुश्किलों से अपनी जान बचाई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है और बिल्डिंग में लगी आग को बुझाने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें – Flipkart ने खोला अपना पिटारा! Samsung के धांसू स्मार्टफोन्स पर मिल रही है 57% तक की छूट, जानें सबकुछ

दरअसल, आग इतनी भीषण थी कि इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, अंदर इमारत में रखी सारी वस्तुएं जलकर खाक हो चुकी होंगी। जिससे कंपनी सहित देश और निवेशकों को करोड़ों का नुकसान हुआ होगा। फिलहाल अभी आग से किसी के मौत की खबर सामने नहीं आई है। जिसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है और फ्रायर ब्रिगेड की टीम लगी आग को बुझाने में जुटी हुई है। साथ ही आसपास के लोग भी वहां मौजूद होकर पूरे घटनाक्रम को देख रहे हैं। जिन्हें कंट्रोल करने के लिए पुलिस की भारी टीम मौके पर तैनात है। जोकि उन्हें कंट्रोल करने का काम कर रही है।

यह भी पढ़ें – पोषण आहार घोटाले पर कमलनाथ ने शिवराज सरकार को घेरा, इस्तीफे की मांग

वहीं चाइना इन पिक्चर्स ने इस घटना के एक वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है कि, आग वाली जगह से काफी धुआं उठ रहा है और कई दर्जनों फ्लोर आग की चपेट में आ गए हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां रखे दस्तावेज, कुर्सी, टेबल, आदि जलकर खाक हो चुके होंगे। जिससे लाखों-करोड़ों का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें – Viral video : सामी-सामी सॉन्ग पर बच्ची के वीडियो ने मचाई धूम, रश्मिका मंदाना ने की जमकर तारीफ

न्यूज़ एजेंसियों के मुताबिक, इस बिल्डिंग की ऊंचाई 200 मीटर से अधिक है। चीन की बड़ी-बड़ी कंपनियों के ऑफिस थे। जोकि शहर की बड़ी इमारतों में से एक है। यह एक टेलीकॉम बिल्डिंग है। जिसमें चीन की टेलीकॉम का काम होता है। बता दें कि इस घटना से आसपास के घरों और दफ्तरों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। टेलीकॉम की बड़ी-बड़ी कंपनियों के दस्तावेज के नुकसान होने से ना जाने कितने लोगों पर उसका असर देखने को मिलेगा। इससे देश की अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचेगा। फिलहाल दर्जनों दमकल की गाड़िया राहत और बचाव कार्य में जुड़ी हुई है।

यह भी पढ़ें – UP Weather : भारी बारिश बनी आफत, 24 घंटे का अलर्ट, जारी हुई एडवाइजरी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews