ईरान ने भारतीय पर्यटकों के लिए शुरू की वीजा फ्री सुविधा, जानें क्या है इसके लिए शर्तें?

ईरान ने भारतीय पर्यटकों के लिए शुरू की वीजा फ्री सुविधा, जानें क्या है इसके लिए शर्तें?

Iran starts visa free facility: इंडियन टूरिस्ट्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। ईरान ने भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा फ्री सेवाएं शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नई दिल्ली में ईरानी एम्बेसी ने मंगलवार को एक बयान में इस सूचना को साझा किया है। हालांकि, इस वीजा मुक्ति में कुछ शर्तें शामिल हैं। इसके अनुसार, इस वीजा मुक्ति का लाभ सिर्फ उन पर्यटकों को मिलेगा जो हवाई मार्ग से ईरान यात्रा करेंगे और जो केवल 15 दिनों के लिए वहां ठहर सकते हैं।

ईरान की नई वीजा पॉलिसी:

गौरतलब है की ईरान ने पश्चिमी देशों के साथ तमाम प्रकार की रोकथामें लागू करने के बजाय, एक विशेष वीजा पॉलिसी की घोषणा की है। सूचना के मुताबिक इसकी शुरुआत दिसंबर 2023 में की गई थी और इसमें 28 देशों के पर्यटकों के लिए वीजा मुक्त यात्रा का एलान किया गया था।

ईरान की एंबैसी के बयान के मुताबिक, “भारतीय पर्यटकों के लिए हमने वीजा मुक्ति पॉलिसी शुरू की है। लेकिन इसका फायदा सिर्फ उन पर्यटकों को होगा जो हवाई मार्ग से ईरान यात्रा करना चाहते हैं और जिनका उद्देश्य केवल ईरान का दौरा करना है। इस वीजा के तहत, पर्यटक केवल 15 दिनों के लिए ईरान में रह सकता है और इसे छह महीने में केवल एक बार ही लिया जा सकता है।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews