Hindi News

पंजाब प्रांत की एक केमिकल फैक्ट्री में हुआ बड़ा धमाका, 15 लोगों के मारे जाने की खबर, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

Written by:Shyam Dwivedi
Last Updated:
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के फैसलाबाद में शुक्रवार को एक कैमिकल फैक्ट्री में बड़ा ब्लास्ट हो गया है जिसमें करीब 15 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है और कई लोग घायल हो गए हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। अधिकारियों ने फैक्ट्री में हए ब्लास्ट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
पंजाब प्रांत की एक केमिकल फैक्ट्री में हुआ बड़ा धमाका, 15 लोगों के मारे जाने की खबर, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

पाकिस्तान में आए दिन कई हादसे हो रहे हैं। कुछ दिन पहले एक जिला कोर्ट के बाहर कार में धमाका हुआ तो अब पंजाब प्रांत के फैसलाबाद में शुक्रवार को एक केमिकल फैक्ट्री में बड़ा ब्लास्ट हो गया है। जिसमें करीब 15 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है और कई लोग घायल हो गए हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। धमाका इतना भयानक था कि इससे फैक्ट्री में न सिर्फ आग लगी, बल्कि आस-पास की इमारतें भी गिर गईं।

ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मलबे में और लोग दबे हो सकते हैं। रेस्क्यू टीम मलबा हटाने में जुटी हैं। जिले की पूरी मशीनरी बचाव कार्य में जुटी हुई है। पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. उस्मान अनवर ने निर्देश पर ‘रेस्क्यू 1122’, अग्निशमन विभाग और सभी संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंचकर मलबे का हटाने का प्रयास कर रही हैं।

जांच में जुटे अधिकारी

घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने फैक्ट्री में हए ब्लास्ट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र के अन्य रासायनिक कारखानों की सुरक्षा जांच तेज कर दी गई है। अधिकारी भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए औद्योगिक सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन की भी समीक्षा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने जताया दुख

पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर धमाके में कीमती जानें जाने पर गहरा दुख जताया और दुखी परिवारों के प्रति अपनी संवेदना और सहानुभूति जताई और फैसलाबाद कमिश्नर से घटना के बारे में डिटेल्ड रिपोर्ट मांगी।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews