
केन्या में मंगलवार एक बड़ा विमान हादसा हो गया है। ये हादसा देश के तटीय क्षेत्र क्वाले में हुआ है। इस हादसे में करीब 12 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। विमान स्कूल की इमारत पर क्रैश हुआ है। यह विमान पर्यटकों को लेकर जा रहा था और सुबह डियानी से उड़ान भरने के बाद किचवा टेम्बो की ओर जा रहा था तभी स्कूल की इमारत पर क्रैश हो गया। केन्या के अधिकारियों ने हादसे की जानकारी दी।
सभी 12 पैसेंजर्स की मौत
एयरलाइन ने बताया कि पायलट ने उड़ान के बाद कंट्रोल टॉवर से कोई संपर्क नहीं किया, और करीब 30 मिनट तक संपर्क स्थापित करने की कोशिश के बाद विमान का मलबा मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने सुबह तेज धमाके की आवाज सुनी और जब वे मौके पर पहुंचे तो विमान धधक रहा था। शव इतनी बुरी तरह जल चुके थे कि पहचान करना मुश्किल था। हादसे के बाद केन्या के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा कि विमान में 12 लोग सवार थे और सभी की मौत की खबर समाने आई है।
स्थानीय समयानुसार हादसा मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। केन्या सिविल एविएशन अथॉरिटी (KCAA) के बयान में कहा गया है कि, ‘रजिस्ट्रेशन नंबर 5Y-CCA वाला विमान डियानी से किचवा टेम्बो की ओर जा रहा था, लेकिन 0530Z पर क्रैश हो गया।
परिवारों को मदद का ऐलान
विमान हादसे के बाद केन्या एविएशन अथॉरिटी के अधिकारियों ने बताया कि हादसे की जांच के दौरान विमान के इंजन फेलियर, मौसम या पायलट की गलती पर फोकस होगा। क्वाले काउंटी कमिश्नर ने कहा, “हमारे लिए ये बहुत दुखद दिन है। परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी।” मलबे में कोई जिंदा नहीं मिला है।
7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.
