Hindi News

दुनिया के सबसे खतरनाक टूरिस्ट डेस्टिनेशंस, कमजोर दिल वाले भूल कर भी ना जाएं इधर, देखें लिस्ट

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
अक्सर हर कोई घूमने का शौकीन होता है। इसलिए वह खाली टाइम में अपने पार्टनर, फैमिली या फिर दोस्त के साथ ऐसी जगह जाना पसंद करते हैं, जहां पेड़ों से घिरी वादियां हों, झील-झरने हो या फिर समुद्री लहरें उन्हें आकर्षित करती हैं।
दुनिया के सबसे खतरनाक टूरिस्ट डेस्टिनेशंस, कमजोर दिल वाले भूल कर भी ना जाएं इधर, देखें लिस्ट

Most Dangerous Tourist Destinations in the World : दुनिया में एक से बढ़कर एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन है, जिनमें से कुछ ऐसे खतरनाक डेस्टिनेशन है, जहां जाना खतरे से खाली नहीं है। कमजोर दिल वाले इंसानों को यहां भूल कर भी नहीं जाना चाहिए, लेकिन यदि आप कुछ अलग एडवेंचर करना चाहते हैं और इन जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

कुछ लोगों को यूनिक जगह जाना भी पसंद होता है। तो आज हम आपको दुनिया की कुछ ऐसे टूरिस्ट प्लेसेस के बारे में बताएंगे, जहां जाना खतरे से खाली नहीं है। फिर भी यदि आप इन जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो पूरे आर्टिकल को पढ़ें।

माउंट एवरेस्ट

दुनिया के सबसे खतरनाक टूरिस्ट डेस्टिनेशन की लिस्ट में सबसे पहला नाम माउंट एवरेस्ट का शामिल है, जो कि नेपाल में स्थित है। जिसकी ऊंचाई वर्तमान में 8,848.86 मीटर है, जो दुनिया के सबसे ऊंचा पर्वत माना जाता है।

ट्रोलटुंगा

इस लिस्ट में दूसरा नाम ट्रोलटुंगा का है, जो नार्वे में स्थित है। यहां की प्राकृतिक चट्टान देखने में काफी ज्यादा शानदार लगते हैं, लेकिन कमजोर दिल वालों के लिए इस जगह पर जाना किसी खतरे से कम नहीं है।

स्नेक आइलैंड

खतरनाक टूरिस्ट डेस्टिनेशन की लिस्ट में अगला नाम स्नेक आइलैंड का है, जो कि ब्राजील में स्थित है। जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है इस द्वीप में जहरीले सांपों की कई प्रजातियां रहती है। यहां जल्दी लोगों को जाने की अनुमति नहीं मिलती है।

माउंट हुआशान प्लैंक वॉक

इस लिस्ट में चीन का माउंट हुआशान प्लैंक वॉक ट्रेल भी शामिल है, जो दुनिया के सबसे खतरनाक हाइकिंग ट्रेल है। यह बेहद डेंजरस एडवेंचर में से एक है। चट्टान जैसी सीढ़ियां है और कुछ खड़ी चढ़ाई भी है। यहां जाने का सबसे अच्छा मौसम मई से अक्टूबर का माना जाता है।

केटूर फॉल्स

चट्टानों के बाद इस लिस्ट में एक वॉटरफॉल का नाम भी शामिल है, जिसका नाम केटूर फॉल्स है। यह गुयाना के पोटेरो नदी पर है। यह दुनिया का सबसे बड़ा सिंगल ड्रॉप वॉटरफॉल माना जाता है। इसका दृश्य काफी खूबसूरत होने के साथ-साथ डरावना भी है।

विलारिका ज्वालामुखी

दुनिया के सबसे खतरनाक टूरिस्ट डेस्टिनेशन की लिस्ट में चिली का नाम भी शामिल है, जहां सक्रिय ज्वालामुखी है जिसका नाम ज्वालामुखी विलारिका है। हालांकि, दूर से देखने में यह काफी अच्छा नजर आता है। पर्यटक ऊपर से तस्वीर अपने कमरे में कैद करते हैं।

एल कैमिनिटो डेल रे

खतरनाक स्टंट करने वाले लोगों को एल कैमिनिटो डेल रे एक्सप्लोरर करना चाहिए, जो स्पेन में स्थित है। यह मोस्ट डेंजरस इलाका माना जाता है। यहां खड़ी दीवारों के साथ पैदल चलने के लिए मार्ग बना हुआ है, जो की जमीन से 100 मीटर ऊपर लटका हुआ है।

केजेरागबोल्टन

इस लिस्ट में केजेरागबोल्टन का नाम भी शामिल है, जो कि नार्वे में स्थित है। यह दुनिया के सबसे खतरनाक पत्थर है। दो बड़े चट्टानों के बीच में छोटे से चट्टान बना हुआ है।

डेथ वैली

इस लिस्ट में डेथ वैली का भी नाम शामिल है, जो की संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। यहां का वातावरण काफी गर्म और सुखा है।

क्लिफ्स ऑफ मोहर

क्लिफ्स ऑफ मोहर, आयरलैंड भी इस लिस्ट में शामिल है। यहां का शानदार नजारा और वातावरण लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

हाफ डोम

यदि आप दुनिया के सबसे खतरनाक टूरिस्ट डेस्टिनेशन को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो आप कैलिफोर्निया में स्थित हाफ डोम जाना चाहिए।

हरिहर किला

इस लिस्ट में भारत का हरिहर किला भी शामिल है। यहां 80 डिग्री ऊर्ध्वाधर चट्टानी सीढ़ियों पर पैदल जाना पड़ता है। यह त्र्यंबकेश्वर पर्वत श्रृंखला में स्थित 80 डिग्री झुके हुए कोण पर त्रिकोणीय प्रिज्म के आधार पर बनाया गया है।

मरीना

दुनिया के सबसे खतरनाक टूरिस्ट डेस्टिनेशंस में दुबई का मरीना भी शामिल है। जिसके ऊपर से यात्रा करते हुए एक्सलाइन नजर आता है। यह पूरी दुनिया में सबसे लंबी शहरी ज़िप लाइन है।

माउंट वाशिंगटन

इस लिस्ट में माउंट वाशिंगटन का नाम भी शामिल है। इसके शिखर के नाम पृथ्वी की सतह पर सबसे तेज हवाओं का विश्व रिकॉर्ड है।

हाइड्रोथर्मल डैलोल टेरेस

इथियोपिया में रंगीन हाइड्रोथर्मल डैलोल टेरेस भी इस लिस्ट का हिस्सा है, जो कि समुद्र तल से 127 मीटर नीचे पाए जाते हैं। अकार्बनिक लौह ऑक्सीकरण के कारण रंग सफेद और नींबू हरे से पीले, नारंगी और लाल में बदल जाते हैं।

येलोस्टोन राष्ट्रीय उद्यान

येलोस्टोन का येलोस्टोन राष्ट्रीय उद्यान भी दुनिया के सबसे खतरनाक टूरिस्ट डेस्टिनेशंस में शामिल है। यह किसी अजूबा से कम नहीं है।

सिनाबुंग ज्वालामुखी

इस लिस्ट में सिनाबुंग ज्वालामुखी का नाम भी शामिल है, जो कि सुमात्रा द्वीप पर स्थित एक सक्रिय ज्वालामुखी है। यहां अक्सर विस्फोट होते रहते हैं।

ट्री होटल

ट्री होटल भी दुनिया के सबसे खतरनाक टूरिस्ट डेस्टिनेशंस, जो कि काफी एडवेंचर से भरा हुआ है। यहां आपको काफी शांत वातावरण मिलेगा।

कलावंतिन दुर्ग

दुनिया के खरतनाक जगहों की लिस्ट में एक बार फिर भारत के कलावंतिन दुर्ग का नाम शामिल है। यह महाराष्ट्र में स्थित है, जहां जाने के लिए आपको ऊंची खड़ाई पर चढ़ना होगा।

नैट्रॉन झील

इसमें तंजानिया का नाम भी शामिल है, जहां नैट्रॉन झील है। ऐसा माना जाता है कि यहां पानी में मौजूद नमक और उच्च क्षारीय पीएच के कारण यह झील जानवरों को पत्थर में बदल देती है।

पेंसाकोला बीच

पेंसाकोला बीच भी दुनिया के सबसे खतरनाक टूरिस्ट डेस्टिनेशंस की लिस्ट में शामिल है। यह फ्लोरिडा में स्थित है। बता दें कि यहां पानी में जितने अधिक लोग होंगे, शार्क के हमले की संभावना उतनी ही अधिक होती है। यही कारण है कि फ्लोरिडा को दुनिया की शार्क हमले की राजधानी के रूप में भी जाना जाता है।

कुकुलकन मंदिर

मेक्सिको का कुकुलकन मंदिर भी खतरनाक टूरिस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है, जो कि चिचेन इट्ज़ा में स्थित है। यहां पर्यटकों को खड़ी सीढ़ियों पर चढ़ना पड़ता है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !