
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट | उत्तर कोरिया ने बुधवार को दो स्ट्रैटेजिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। बता दें कि दोनों लंबी दूरी के मिसाइल परमाणु हमला करने में भी सक्षम हैं। इस दौरान नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन भी मौजूद रहे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये दोनों क्रूज मिसाइल ने समुद्र के ऊपर 2000 किमी की दूरी तय कर अपने प्रोजेक्टेड टार्गेट को हिट किया। हालांकि, मिसाइल ने किस चीज को निशाना बनाया इसका खुलासा नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें – Government Job 2022 : यहाँ 83 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 31 अक्टूबर से पहले करें आवेदन
KCNA के मुताबिक, इस लंबी दूरी के मिसाइलों का सफल किया गया है जो कि युद्ध करने की क्षमता रखता है। जिसे युद्धक विकसित करने के लिए ये टेस्ट फायर किए जा रहे हैं। दरअसल, वहां के स्थानीय मीडिया ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं है, जिसमें किम देश के किसी गोपनीय स्थान पर मिसाइल लान्च का मुआयना कर रहे हैं। दोनों मिसाइल के कोरिया के सेना में शामिल होने से उनकी ताकत कई गुना बढ़ जाएगी। सेना परमाणु हथियार से भी हमला करने में सक्षम होंगी। बता दें कि जापान में 4 अक्टूबर को जिस मिसाइल की फायरिंग की गई थी वह बिल्कुल नया था। वहीं, किम की अगुवाई में उत्तर कोरिया ने अनेकों मिसाइल टेस्ट किए हैं, जिसके कारण कोरियाई प्रायद्वीप और आसपास के देशों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।प्योंगयांग ने अनेकों मिसाइल पिछले कुछ हफ्ते में फायर किया है जिससे इलाके में चिंताएं भी बढ़ गईं हैं।
यह भी पढ़ें – जबलपुर : पूर्व बिशप पीसी सिंह का बेटा पीयूष पॉल भी गिरफ्तार
दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ने कहा कि,”उत्तर कोरिया के बार-बार बैलिस्टिक मिसाइल लान्च से गंभीर तौर पर शांति और सुरक्षा को नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही यह UNSC रिजालूशन का भी उल्लंघन है।” साथ ही उन्होंने बताया कि, “प्रोजेक्टाइल का फ्लाइट रेंज करीब 350 किमी है और इसकी ऊंचाई 90 किमी है। वहीं, अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने चेतावनी देते हुए कहा कि, “यदि उत्तर कोरिया इसी राह पर चलता रहा तो इससे केवल उसकी निंदा होगी और उसे वैश्विक मंच पर अलग-थलग कर दिया जाएगा। किम जोंग-उन की देख-रेख में इस साल उत्तर कोरिया ने रिकार्ड नंबर की मिसाइलों की टेस्टिंग की। बता दें कि उत्तर कोरिया अपने शस्त्रागार का विस्तार करने में जुटा हुआ है।”
यह भी पढ़ें – जल्द दौड़ेगी Indian Railway की हाई स्पीड मालगाड़ी, इस रूट पर शुरू होगी सुपरफास्ट पार्सल सर्विस
बता दें कि इससे पहले सोमवार को उत्तर कोरिया ने इंटर मीडियेट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (IRBM) का सफल परीक्षण किया था। इस सैन्य अभ्यास में अमेरिका के परमाणु क्षमता वाले एयर क्रॉफ्ट भी शामिल थे। इसके विरोध में नॉर्थ कोरिया ने अपनी बैलिस्टिक मिसाल जापान पर गिरा दिए थे। वहीं, इस मामले में US डिपार्टमेंट के स्पोक्सपर्सन ने कुछ कहने से साफ इंकार कर दिया है जबकि अमेरिका ने कहा कि, “वॉशिंगटन और उसके सहयोगी देशों से नॉर्थ कोरिया से डरने की जरूरत नहीं है।”
यह भी पढ़ें – MP News : जुए पर दांव लगाते हुए नजर आया हेड कांस्टेबल, FIR दर्ज, वीडियो वायरल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

