कोरोना त्रासदी से जूझ रहे भारत के लिए पाकिस्तान का संदेश, पीएम इमरान खान ने कहा- हम साथ हैं

कोरोना त्रासदी से जूझ रहे भारत के लिए पाकिस्तान का संदेश, पीएम इमरान खान ने कहा- हम साथ हैं

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कहते हैं मुसीबत सबको एक साथ ले आती है। सामान्य परिस्ठितियों में बैर रखने वाले भी मुश्किल के समय में एक दूसरे के साथ खड़े हो जाते हैं। इसी बात को सच साबित कर दिखाया है पाकिस्तान (Pakistan) ने। हमेशा एक दूसरे के खिलाफ खड़े दिखाई देने वाले भारत-पाकिस्तान को कोरोना के कहर ने इंसानियत के पक्ष में खड़े होने की राह दिखाई है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने ट्वीट कर कहा है कि इस त्रासदी के समय पाकिस्तान भारत (India) के साथ खड़ा है।

मप्र में 12918 नए केस और 104 की मौत, माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को एक ट्वीट करते हुए कहा ‘मैं भारत के लोगों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करना चाहता हूं, वे कोविड 19 की भयावह लहर से लड़ रहे हैं। हमारी प्रार्थना है कि पड़ोसी देश और दुनियाभर में जो भी इस महामारी से जूझ रहे हैं वे जल्द ठीक हों। इस वैश्विक चुनौती से हमें मानवीयता के साथ मिलकर लड़ना चाहिए।’ इसी के साथ पाकिस्तान के विदेश मंत्री महमूद कुरैशी ने भी भारत के प्रति संवेदनाएं और समर्थन व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि कोरोना महामारी हमें ये सिखाती है कि मानवीय मुद्दों पर राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करने की जरूरत है।

इसी के साथ शुक्रवार से पाकिस्तान में #WeCantBreathe #IndiaNeedsOxygen और #IndiaLivesMatter जैसे हैशटेग भी ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे थे। प्रधानमंत्री के साथ ही कई राजनेता, पत्रकार, कलाकार और अवाम भी भारत में हो रही त्रासदी पर एकजुटता दिखा रही है। बता दें कि पाकिस्तान में भी कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है। पिछले 24 घंटों में वहां 5900 से अधिक नए मामले सामने आए हैं जबकि 157 लोगो की जान चली गई। अब वहां कुल संक्रमितों की संख्या 7,90,016 हो गई है।

https://twitter.com/ImranKhanPTI/status/1385864226925842433?s=20

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews