भारत बनेगा विश्वगुरु! सामने आई नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की 2025 की भयानक भविष्यवाणियाँ, दी टेलीपैथी और एलियन से संपर्क की चेतावनी

नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा ने 2025 में यूरोप में घातक युद्ध और वैश्विक संकट की भविष्यवाणी की है। नास्त्रेदमस ने ब्राज़ील में प्राकृतिक आपदाओं की चेतावनी दी, जबकि बाबा वेंगा ने एलियंस से संपर्क और टेलीपैथी की संभावना का ज़िक्र किया। भले ही इन भविष्यवाणियों पर संदेह हो, उनकी पिछली सटीक भविष्यवाणियाँ लोगों को सोचने पर मजबूर करती है
भारत बनेगा विश्वगुरु! सामने आई नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की 2025 की भयानक भविष्यवाणियाँ, दी टेलीपैथी और एलियन से संपर्क की चेतावनी

नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की 2025 की भयानक भविष्यवाणियाँ, दी टेलीपैथी और एलियन से संपर्क की चेतावनी

Desk Report : विश्व में बढ़त्ते युद्ध के तनाव और वैश्विक राजनैतिक उठापठकों के बीच बात फिर से निकल पढ़ी है प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की 2025 के लिए की गई चिंताजनक भविष्यवाणियों की, जो दुनिया भर में अशांति और महायुद्ध के संकेत देती हैं।

सदियां बीत जाने के बावजूद, दोनों प्रिडिक्टरस की रहस्यमय भविष्यवाणियों में आश्चर्यजनक समानताएँ हैं, विशेष रूप से यूरोप में युद्ध और तबाही की घटनाएँ को लेकर ।

क्या है नास्त्रेदमस की विश्वयुद्ध और प्राचीन महामारी को लेकर चेतावनी ?

फ्रांस के मशहूर ज्योतिषी और भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस, जिनका निधन 1566 में हुआ था, ने सितारों की चाल के आधार पर सन 2025 में यूरोप के “बड़े युद्धों” की भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा, “यूरोप की भूमि के लोग बड़े बड़े युद्धों में शामिल होंगे।”

इसके साथ ही उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि “कोई पुरानी महामारी दुश्मनों से भी अधिक खतरनाक होगी,” जो यह संकेत देती है कि यूरोप को एक बड़ी स्वास्थ्य चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें ब्रिटेन और अन्य देश भी शामिल हो सकते है।

दृष्टिहीन बाबा वेंगा की ‘अंत के समय’ की व्याख्या

बल्गारिया की नेत्रहीन भविष्यवक्ता और हीलर बाबा वेंगा ने भी 2025 में यूरोप में दो देशों के बीच संघर्ष की भविष्यवाणी की थी, जो वैश्विक स्तर पर विनाशकारी परिणाम दे सकता है।

उन्होंने यह भी प्रेडिक्ट किया था कि ये घटनाएँ वैश्विक स्तर पर तबाही का कारण बन सकती हैं। इसके अलावा, बाबा वेंगा ने असाधारण घटनाओं का भी जिक्र किया, जिनमें एलियंस से संपर्क और टेलीपैथी की तकनीक का विकास शामिल था। हालांकि उनकी भविष्यवाणियों पर शुरू में संदेह किया गया था, लेकिन कई लोगों ने यह देखा है कि उनकी बातें नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों से सटीक मेल खाती हैं।

कौनसी भविष्यवाणियाँ हुई सही साबित ?

दोनों प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं की कई भविष्यवाणियां सही साबित हुई है और इसीलिए आज के बदलते वैश्विक घटनाक्रम में फिर से ध्यान आकर्षित कर रही है। नास्त्रेदमस की पुस्तक लेस प्रॉफेसीस लगभग 450 साल पहले प्रकाशित हुई थी जिसमे उन्होंने हिटलर के जीवन, अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी की हत्या और यहाँ तक कि COVID-19 कोरोना महामारी जैसी घटनाओं की भविष्यवाणी की थी जो समय के साथ सही साबित हुई ।

वहीं, बाबा वेंगा की तुलना भी नास्त्रेदमस से की जाती है, और कहा जाता है कि उन्होंने 11 सितंबर के हमले, राजकुमारी डायना की मौत और अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बराक ओबामा के चुनाव जितने की भविष्यवाणी की थी।

प्राकृतिक आपदाएं और वैश्विक संकट को लेकर भविष्यवाणियां

नास्त्रेदमस ने 2025 में यूरोप के युद्ध के अलावा और भी भविष्यवाणियाँ की हैं। उन्होंने बताया था की रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष का अंत हो सकता है, क्योंकि दोनों सेनाएं इस युद्ध में थक जाएगी ।

हालांकि, उन्होंने यह भी चेतावनी दी थी कि ब्राज़ील जैसे कुछ देशों में भयंकर प्राकृतिक आपदाएं, जैसे ज्वालामुखी विस्फोट और खतरनाक बाढ़ भी आ सकती है जो दुनिया के अन्य हिस्सों में तबाही मचाएँगी।

इसके साथ ही नास्त्रेदमस ने “जलीय साम्राज्य” के उदय की भविष्यवाणी की थी, जहाँ प्रमुख शहर बाढ़ से तबाह हो सकते हैं, और एक रहस्यमयी नेता एक नई विश्व व्यवस्था की घोषणा कर सकता है।

हो सकता है एलियन संपर्क और कब होगी तकनीकी प्रगति ?

बाबा वेंगा की भविष्यवाणियाँ 2025 के लिए युद्ध और आपदाओं से भी आगे जाती हैं। उन्होंने कहा कि एक बड़े वैश्विक कार्यक्रम में एलियंस अर्थात् परग्रहियों से संपर्क हो सकता है, संभवतः किसी बड़े खेल आयोजन के दौरान। इसके अलावा, उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की थी कि इंसान टेलीपैथी की तकनीक में महारत हासिल कर लेंगे और यह संचार का मध्यम बन जाएगी।

एक और अजीब भविष्यवाणी के अनुसार, बाबा वेंगा ने “मंगल ग्रह के एलियनों के साथ युद्ध” की संभावना जताई थी ।

भविष्यवाणियों की सटीकता भी चिंता का विषय

हालांकि भविष्यवाणियों पर सदैव संदेह रहता ही है, लेकिन नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की सही साबित हुई भविष्यवाणियों के कारण लोगों में दिलचस्पी और चर्चा जारी रहती है। बाबा वेंगा ने बड़ी आर्थिक मंदी , चिकित्सा क्षेत्र में क्रांतिकारी खोजों और अपनी मृत्यु की तारीख तक की सटीक भविष्यवाणी की थी।

वहीं, नास्त्रेदमस ने इतिहास को आकार देने वाली घटनाओं की भविष्यवाणियाँ की, जैसे हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बमबारी, लंदन की आग और 2022 की जीवन यापन संकट की भविष्यवाणी।

अब जब दोनों भविष्यवक्ता 2025 में बड़े बदलावों और उथल-पुथल की भविष्यवाणी कर चुके है, जैसे युद्ध, प्राकृतिक आपदाएं और एलियन संपर्क, तो लोग यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आने वाला समय वास्तव में क्या लेकर आएगी, खेर ये भविष्यवाणियाँ सच साबित हों या नहीं, लेकिन एक बार फिर से इन दो हस्तियों की पहले सही साबित हुई भविष्यवाणियों ने भविष्य के बारे में अनुमान लगाने पर मजबूर कर दिया है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews