मंगोलिया में गूंजा राजकपूर का ‘मेरा जूता है जापानी,’ केंद्रीय मंत्री ने शेयर किया Video

मंगोलिया में गूंजा राजकपूर का ‘मेरा जूता है जापानी,’ केंद्रीय मंत्री ने शेयर किया Video

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत (India) ने मंगोलिया (Mongolia) के साथ सांस्कृतिक डिप्लोमेसी (Cultural Diplomacy) प्रारंभ की है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने इस बारे में ट्वीट करते हुए जानकारी दी है। इसी के साथ उन्होने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें

कुछ मंगोलियन कलाकार राजकपूर (Raj kapoor) के गीत की धुन बजाते नजर आ रहे हैं।

मंगोलिया के कलाकार राजकपूर की फिल्म का गीत ‘मेरा जूता है जापानी’ की धुन बजा रहे हैं। इस वीडियो में कुछ कलाकार अलग-अलग वाद्य यंत्रों के साथ मेरा जूता है जापानी गाने की धुन बजाते नजर आ रहे हैं। किरण रिजिजू ने अपनी पोस्ट में लिखा है ‘भारतीय डायस्पोरा की सभा के दौरान मंगोलिया में इतनी सुंदर शाम के लिए शुक्रिया। मेरा जूता है जापानी गीत मंगोलिया के कलाकारों को भारतीय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से जोड़ता है।’ ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और इसे कई लोग रिट्वीट भी कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews