रानिल विक्रमसिंघे बने श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री

रानिल विक्रमसिंघे बने श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच देश के पूर्व प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे (Ranil Wickremesinghe) को एक बार फिर नए प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किए गए है। इससे पहले सोमवार को श्रीलंका में प्रदर्शन के चलते महेंद्र राजपक्षे ने इस्तीफा दे दिया था।

यह भी पढ़े… जबलपुर हाईकोर्ट में राज्य सरकार ने 35000 पन्नों की रिपोर्ट की पेश, नर्सिंग कॉलेज से जुड़ा हुआ है मामला

इसके पहले विक्रमसिंघे ने चार बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया है। अक्टूबर 2018 में तत्कालीन राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने उन्हें प्रधानमंत्री पद से हटा दिया था। हालांकि, दो महीने बाद सिरिसेना ने उन्हें फिर से प्रधानमंत्री बना दिया था। नए प्रधानमंत्री नियुक्त किए जाने के बाद भारतीय उच्चायोग ने कहा कि भारत लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के अनुसार गठित श्रीलंका की नई सरकार के साथ काम करने के लिए बेहद उत्सुक है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews