Hindi News

विदेश घूमने का सपना होगा साकार, ये बजट फ्रेंडली देश कर देंगे मंत्रमुग्ध!

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
आज का आर्टिकल आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होने वाला है, क्योंकि आज हम आपको उन सस्ते देश के बारे में बताएंगे, जहां खर्च न के बराबर होता है।
विदेश घूमने का सपना होगा साकार, ये बजट फ्रेंडली देश कर देंगे मंत्रमुग्ध!

घूमना फिरना हर किसी को पसंद होता है। उसके लिए लोग ऐसे महीने की तलाश में रहते हैं, जब मौसम बिल्कुल अनुकूल हो और वह आसानी से घूम फिर सके। ऐसे में यदि आप अप्रैल के महीने में फैमिली, फ्रेंड्स या फिर अकेले घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आज का आर्टिकल आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होने वाला है, क्योंकि आज हम आपको उन सस्ते देश के बारे में बताएंगे, जहां खर्च न के बराबर होता है। यहां के नजारे आपको मंत्र मुक्त कर देंगे। यहां आप कम समय में पहुंचकर जमकर एक्सप्लोर कर सकते हैं।

विदेश यात्रा हर किसी का सपना होता है, लेकिन बजट ज्यादा होने के कारण लोग यहां जाने का सपना भी नहीं देखते, बल्कि वह भारत में ही टूरिस्ट डेस्टिनेशंस को एक्सप्लोरर कर लेते हैं।

श्रीलंका

अप्रैल के महीने में आप श्रीलंका जा सकते हैं। यहां आप समुद्र तट का आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा समृद्धि, संस्कृति, प्राचीन मंदिर और ऐतिहासिक स्थल का भी दौरा कर सकते हैं। यहां जाकर आपको अलग अनुभव होगा और खर्चा भी ना के बराबर लगेगा। यहां के नजारे आपको काफी ज्यादा पसंद आएंगे।

भूटान

इसके अलावा, यदि आप कम बजट में विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो अप्रैल के महीने में भूटान अवश्य जाएं। इस महीने में यहां की वादियां, पहाड़ियों और जंगल बहुत खूबसूरत लगते हैं, जिसे आप अपने कमरे में भी कैद कर सकते हैं।

नेपाल

आप अप्रैल के महीने में नेपाल भी जा सकते हैं। इस दौरान यहां का मौसम साफ और अनुकूल रहता है। एडवेंचर्स लवर्स के लिए जगह बेस्ट हो सकता है। यहां आप ट्रैकिंग कभी आनंद उठा सकते हैं।

ओमान

आप कम बजट में ओमान भी जा सकते हैं, जहां आप तैराकी, पैरासेलिंग का लुफ्त उठा पाएंगे। यहां आप वोट की सवारी भी कर सकते हैं। यहां का खूबसूरत नजारा आपको मंत्र मुक्त कर देगा।

थाईलैंड

कम बजट में थाईलैंड भी जाने का सपना पूरा कर सकते हैं। अप्रैल के महीने में यहां का मौसम काफी ज्यादा सुहावना होता है। यहां आप टाइगर गुफा मंदिर आदि एक्सप्लोर कर सकते हैं। यह जगह कपल्स के लिए भी ज्यादा फेमस है। शादी के बाद अक्सर लोग यहां जाना पसंद करते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews