हाईवा की टक्कर से मोटर सायकिल सवार 2 युवकों की मौत, 2 घायल

JABALPUR NEWS : जबलपुर के खितोला थाना अंतर्गत ग्राम घुघरा के पास आज शाम तेज रफ्तार हाइवा नें बाइक सवार चार लोगों को रौंद दिया। घटना में दो की जहां मौके पर मौत हों गई तो वही दो घायल हुए है जिनका इलाज सिहोरा सिविल अस्पताल में चल रहा है।

ऐसे हुआ घटनाक्रम 

खितोला थाना प्रभारी नें बताया कि आज शाम सूचना मिली कि ग्राम घुघरा के पास जंगल रास्ते पर एक हाईवा जा रहा था, वही सरदा तरफ से एक मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एनआर 7932 में सवार होकर चार लोग जा रहे थे। सरदा गांव के आगे हरगढ़ के पहले मोड़ में पहुॅचे थे कि तभी हाईवा क्रमांक एमपी 20 एचबी 7111 के चालक ने तेज गति लापरवाही से चलाते हुये मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे चारों व्यक्ति रोड पर गिर गए। घटना में दो लोगों की मौत हों गई। पुलिस के मुताबिक मृतक रणधीर सिंह और जितेन्द्र सिंह ठाकुर की मौके पर मौत हों गई जबकि अनीता बाई एवं शुभम सिंह ठाकुर को गंभीर चोट आई है। पुलिस नें पंचनामा कार्यवाही कर शवों को पीएम हेतु भिजवाते हुये रिपोर्ट पर धारा 279, 337, 304 ए भादवि तथा 184 मोटर व्हीकल एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews