जबलपुर में बढ़ता कोरोना का ग्राफ, दो नए पॉजिटिव मिले, अब तक 119 संक्रमित

जबलपुर में बढ़ता कोरोना का ग्राफ, दो नए पॉजिटिव मिले, अब तक 119 संक्रमित

जबलपुर| संदीप कुमार| जबलपुर (Jabalpur) में कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है| शुरुआत से कोरोना पर नियंत्रण पाने वाले जबलपुर में अब स्थिति बिगड़ी जा रही है| आईसीएमआर लैब से आज शुक्रवार की रात मिली 48 सेम्पल की रिपोर्ट्स में दो व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है । इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या अब 119 हो गई है ।

आईसीएमआर लैब (ICMR LAB) से 48 सेम्पल की रिपोर्ट्स में दो व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है । इनमें दिक्पाल कोरी उम्र 27 बर्ष और पी जेकब उम्र 24 बर्ष शामिल हैं । दोनों सर्वोदय नगर रानीताल निवासी हैं और पूर्व में यहाँ पॉजिटिव पाये गये लोगों के सम्पर्क में आने वालों में शामिल हैं ।

इससे पहले शुक्रवार को 62 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट में एक व्यक्ति गोहलपुर निवासी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। संक्रमण से लगातार दूसरे दिन गुरुवार को मौत हुई। तीन माह की मासूम बच्ची के बाद अब तीन माह की गर्भवती महिला ने दम तोड़ दिया। उपचार के दौरान गर्भवती की मौत मंगलवार की शाम को नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में हुई थी। संदिग्ध लक्षण के कारण गर्भवती के नमूने कोरोना जांच के लिए भेजे गए थे। जिसकी रिपोर्ट एनआइआरटीएची से गुरुवार को कोविड-19 पॉजीटिव मिली।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews