दो सगे भाईयों का कत्ल करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

दो सगे भाईयों का कत्ल करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर| संदीप कुमार| जबलपुर मे मंगलवार की देर रात दो सगे भाईयों का कत्ल करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है| इनमे से एक आरोपी नाबालिग है। मंगलवार की रात को ग्वारीघाट थानांतर्गत दुर्गा नगर मे रहने वाले सगे भाई प्रकाश और रोशन ठाकुर घर वापस आ रहे थे। वे घर के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से इन आरोपियों ने लाठी और तलवार से हमला कर दिया।

प्रकाश और रोशन जब घायल होकर गिर गये तब आरोपियों ने उनके सिर पर पत्थर पटक कर उनकी हत्या कर दी और मौके से फ़रार हो गये थे। पुलिस ने इस मामले मे तफ़्तीश करते हुये उसी क्षेत्र मे रहने वाले मोहित गुप्ता, गोलू कुरैशी, आकाश और दीपक झारिया और एक नाबालिग से जब पूछताछ की तब उन्होने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पकडे गये आरोपी अवैध शराब का कारोबार करते हैं और इस कारोबार का विरोध करने पर म्रतको का कई बार विवाद भी हुया था जिसकी रिपोर्ट थाने मे दर्ज करायी गयी थी। सीएसपी अखिल वर्मा ने बताया कि पकडे गये आरोपियों का म्रतको के साथ पूर्व मे विवाद भी हुया था इस वजह से उन्होने प्रकाश और रोशन को जान से मारने का प्लान बना लिया था। पुलिस ने पकडे गये आरोपियों को कोर्ट मे पेश किया गया जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews