बलात्कारधानी बना जबलपुर, 15 साल की नाबलिग के साथ पिता करता था दुष्कर्म

minor's rape in jabalpur
  • 6 साल से आरोपी पिता कर रहा था दुष्कर्म, बच्ची और उसकी मां को लगातार आरोपी देता था धमकी
  • दो दिन पहले नाबलिग शिकायत करने पहुंची थी तिलवाराघाट थाना, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर, संदीप कुमार। जिले के तिलवारा घाट थाना पुलिस ने 15 साल की अपनी सौतेली बेटी से दुष्कर्म (rape) करने वाले पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिता अपनी सौतली बेटी के साथ रेप के इस कृत्य को बीते 6 साल से लगातार अंजाम दे रहा था। इस दौरान नाबालिग बच्ची की मां ने इसका विरोध भी किया पर आरोपी ने हर बार मां और बेटी दोनों को धमका कर चुप करवा दिया।

2 दिन पहले नाबालिग बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ पहुंची तिलवाराघाट थाने

बीते 6 साल से शारीरिक शोषण की प्रताड़ना झेल रही नाबालिग बच्ची सोमवार की देर रात तिलवारा घाट थाना पहुंची और उसने थाना प्रभारी सतीश पटेल को पूरी बातें विस्तार से बताई। नाबालिग बच्ची की शिकायत के बाद थाना प्रभारी सतीश पटेल ने सौतेले पिता के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

आखिर दो दिन बाद दुष्कर्म करने वाला सौतेला पिता हुआ गिरफ्तार

आरोपी पिता किशनलाल उर्फ पप्पू को जैसे ही खबर लगी कि उसकी सौतेली बेटी ने तिलवाराघाट थाना पुलिस से उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है, तो उसके बाद से ही वह फरार हो गया। तिलवाराघाट थाना पुलिस बीते 2 दिनों से लगातार उसकी तलाश कर रही थी और आखिरकार तिलवारा पुल के पास से किसान लाल उर्फ पप्पू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तिलवारा घाट थाना पुलिस ने आरोपी किशनलाल और पप्पू को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां न्यायालय ने भी इस पूरे मामले को एक गंभीर अपराध माना है। लिहाजा आरोपी किशनलाल को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़े- कैसे करे बलात्कारियों ने अपना बचाव, इन तरीकों से आप चखा सकती है दूष्कर्मियों को धूल

संस्कारधानी बन चुकी है बलात्कारधानी

मध्य प्रदेश की संस्कारधानी कहे जाने वाला जबलपुर (jabalpur) शहर बीते कुछ दिनों में बलात्कार के लिए पूरे प्रदेश में विख्यात हो चुका है।अभी हाल ही में शाहपुरा थाना अंतर्गत 2 साल की बच्ची के साथ रेप और फिर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया था।

इस घटना के घटे हुए अभी चंद दिन हुए थे कि मंगलवार को सिविल लाइन थाने के बजरंग कालोनी में घर में घुसकर ढाई साल की बच्ची के साथ रेप की वारदात हुई और फिर आज जिस तरह से एक 15 साल की बच्ची के साथ बीते 6 साल से दुष्कर्म करने वाले पिता का शर्मसार चेहरा सामने आया है तो इसके बाद कहा जा सकता है कि वर्तमान में संस्कारधानी बलात्कार करने वालों का एक अड्डा बन गया है। फिलहाल जबलपुर पुलिस (jabalpur police) भी लगातार इस तरह के अपराध करने वालो के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews