Jabalpur News: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर, पढ़ें पूरी खबर

mp police

Jabalpur News : जबलपुर के शहपुरा में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मामले में पुलिस का दावा है कि आरोपी के खिलाफ उन्हें कुछ सुराग मिले हैं। जिसके तहत, जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। इसके अलावा, आरोपी पर 10,000 रुपए का इनाम भी घोषित किया गया है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

परिजनों में आक्रोश

दरअसल, मंगलवार की रात को जब बच्ची अपने माता- पिता के साथ सों रहीं थी, तभी अज्ञात आरोपी उसे उठाकर ले गया और दुष्कर्म किया। अगले दिन सुबह बुधवार को बच्चे अपने घर से 200 मीटर दूर पर स्थित एक खेत में मिली थी। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। साथ ही, ग्रामीण परिजनों में काफी ज्यादा आक्रोश था। घटना को लेकर पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

SP ने कही ये बातें

वहीं, घटना को गंभीर मानते हुए जांच होने तक जबलपुर SP सिद्धार्थ शुक्ला ने थाना प्रभारी श्याम लाल वर्मा को हटा दिया है। बता दें कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेश सिंह बघेल के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच और पुलिस लाइन की कई टीमें बनाई गई है, जो कि आरोपी को लगातार तलाश कर रही है। SP सिद्धार्थ शुक्ला का कहना है कि, पुलिस की टीम लगातार आरोपी को तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद मैं स्वयं नजर बनाए हुआ हूं। बुधवार से लेकर अभी तक रोजाना में स्वयं शहपुरा जा रहा हूं। साथ ही, उम्मीद जताई है कि जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।

[dgv_vimeo_video id=”811195682″]

स्वास्थय में हो रहा सुधार

इधर घटना को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी निंदनीय बताया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एक- दो दिन के भीतर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जबलपुर आ सकते है, जहां वो अस्पताल में भर्ती बच्ची और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। वहीं, अगर बात करें बच्ची के इस वक्त की तो उसके स्वास्थय में धीरे- धीरे सुधार हो रहा है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews