जबलपुर: अख्तर डेरी को प्रशासन ने किया सील, मेरठ से आए व्यक्ति की छुपाई जानकारी

जबलपुर: अख्तर डेरी को प्रशासन ने किया सील, मेरठ से आए व्यक्ति की छुपाई जानकारी

जबलपुर|संदीप कुमार| कोरोना वायरस संक्रमण संबंधित जानकारी छिपाना एक गंभीर अपराध है लिहाजा इस अपराध को करने की श्रेणी में आज जबलपुर जिला प्रशासन ने डेरी संचालक पर कार्यवाही करते हुए उसके खिलाफ एफआईआर की है।

मेरठ दिल्ली से आए व्यक्ति की छिपाई गई थी जानकारी
डेरी संचालक पर कार्यवाही करते हुए रांझी एसडीएम मनीषा वास्कले ने बताया कि सदर कैंट स्थित अख्तर डेरी के खिलाफ लगातार सूचना मिल रही थी कि इनके घर पर कुछ लोग बाहर से आकर ठहरे हुए है।पुलिस प्रशासन ने इनसे जानकारी भी मांगी पर इन्होंने हर तथ्य को छिपाया।बताया जा रहा है दिल्ली मेरठ निवासी शोकत अली 20 मांर्च से आकर उनके घर पर ठहरा हुआ है और इसकी जानकारी से जिला प्रशासन को दूर रखा गया।

आज अचानक पहुँची एसडीएम अख्तर डेरी-युवक को दिए घर पर ही रहने के निर्देश-अख्तर डेरी की गई सील…..
जानकारी के मुताबिक सदर इलाके में रहने वाले ज्यादातर लोग अख्तर डेरी से ही दूध लिया करते थे जिसके चलते जिला प्रशासन ने अख्तर डेरी की एतिहातन के तौर पर आगामी आदेश तक के लिए सील कर दिया है वही कैंट थाना पुलिस में डेरी संचालक अनवर-अजहर और अख्तर कुरैशी के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews