निगमकर्मी पर हमला करने वाले चारों आरोपी गिरफ्तार

निगमकर्मी पर हमला करने वाले चारों आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर।संदीप कुमार।

शुक्रवार की देर रात नगर निगम में अतिक्रमण दस्ते में पदस्थ कर्मी राजू रैकवार पर प्राणघातक हमला करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इधर घायल राजू रैकवार की हालत अभी भी नाज़ुक बनी हुई है जिसका इलाज जारी है। घटना के बाद से ही पुलिस लगातार हमलावर चंदन,कंधी, मार्शल व श्याम को लगातार तलाश कर रही थी। एसपी अमित सिंह ने भी चारों आरोपियों पर 5- 5 हजार रु का ईनाम घोषित किया था। आज तड़के सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली की चारों आरोपी रेलवे स्टेशन के पास एक घर में छिपे हुए हैं। तत्काल ही नाकाबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

ग़ौरतलब है कि शुक्रवार की देर रात अतिक्रमण दस्ते में पदस्थ राजू रैकवार जब अपने साथी मोहम्मद शाकिर के साथ पुल नंबर एक के पास खड़ा होकर बात कर रहा था तभी चारों आरोपी मौके पर पहुंचे और राजू से मार पीट करते हुए उसके गले में चाकू घोंप दिया। आनन-फानन में राजू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत दो दिन बाद भी नाजुक बनी हुई है। घटना का मुख्य आरोपी चंदन का आपराधिक रिकॉर्ड है। इससे पहले भी उसने एक युवक की हत्या कर माल गोदाम के पास स्थित गटर में शव को फेंक दिया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews