जबलपुर में हथियारबंद युवकों ने बमबाजी की घटना को दिया अंजाम, आरोपियों की तलाश जारी

जबलपुर में हथियारबंद युवकों ने बमबाजी की घटना को दिया अंजाम, आरोपियों की तलाश जारी

Jabalpur News : जबलपुर में कुछ दुकानों पर एक राय होकर आए हथियारबंद युवकों ने बमबाजी की घटना को अंजाम दिया है। बता दें कि यह घटना उस समय घटित जब मेडिकल कालेज में भर्ती मरीजों के परिजन खाने-पीने का सामान लेने आए थे। इस दौरान हमलावरों ने चाय, पान और अंडे की दुकानों को निशाना बनाते हुए दहशत फैलाने के उद्देश्य से बमबाजी की और मौके से फरार हो गए हैं। जिनकी तलाश जारी है।

गढ़ा थाना क्षेत्र का मामला

दरअसल, मामला गढ़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल के सामने की है। जब हमलावरों ने एक के बाद एक 3 देशी बम दुकानों की तरफ फेका जोकि तेज आवाज के साथ फटे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना में तीन लोगों के घायल होने की सूचना सामने आई है। आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए तत्काल मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस की वरिष्ठ अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए थे।

आरोपियों की तलाश जारी

घटना को अंजाम देने वाले कुछ आरोपियों के नाम भी पुलिस के सामने आए हैं। जिनके संबंध में जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर उनकी गिरफ्तारी के लिए रवाना कर दिया है। फिलहाल, घटना का उद्देश्य अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का अनुमान है कि बदमाश राहुल काला और उसके साथियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”907127294″]

संदीप कुमार, जबलपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews