Jabalpur News: जबलपुर में दो युवकों ने मिलकर की ऑटो चालक की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jabalpur News: जबलपुर में दो युवकों ने मिलकर की ऑटो चालक की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jabalpur News : मध्यप्रदेश के जबलपुर से हत्या का मामला सामने आया है। जहां दो युवकों ने मिलकर एक ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। आनन- फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विवाद

दरअसल, मदन महल थाना क्षेत्र स्थित आमनपुर में बीती देर रात एक ऑटो चालक की दो युवकों ने मिलकर चाकू मारकर हत्या कर दी। बता दें ऑटो चालक दोनों युवकों के बीच हो रहें विवाद को शांत करवा रहा था। वहीं, पुलिस ने ऑटो चालक की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक…

पुलिस के मुताबिक, ऑटो चालक मंगलेश देर रात ऑटो लेकर आमनपुर से जा रहा था। तभी उसने देखा कि सड़क पर दो युवक विवाद कर रहें है। यह देखते हुए उसने आटो रोका और फिर उन्हें समझाने लगा। इतने में दोनों ही युवकों ने अपना विवाद छोड़कर मंगलेश पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

आरोपी गिरफ्तार

वहीं, स्थानीय लोगों की सूचना पर ऑटो चालक के परिवार वाले मौके पर पहुंचे और उसे मेडिकल कालेज ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर दी रोहित और सागर ईरानी को मंगलेश पटेल की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews