भारी बारिश से बरगी बांध का जल स्तर बढ़ा, नर्मदा उफान पर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

भारी बारिश से बरगी बांध का जल स्तर बढ़ा, नर्मदा उफान पर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। मंडला, डिंडोरी सहित आसपास के जिलों में हो रही लगातार भारी बारिश के चलते जबलपुर के बरगी बांध का जलस्तर लगातार बढ़ (Jabalpur Bargi Dam water level increased) रहा हैं यही वजह है कि नर्मदा नदी (Narmada riverउफान पर आ गई है। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया हैं साथ ही नर्मदा नदी के घाटों को बंद कर दिया है। उमाघाट हो या फिर तिलवारा या फिर भेड़ाघाट जनता के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है।

आपको बता दें कि सोमवार की शाम को बरगी बांध के 12 गेट खोलते हुए 1,25,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था, वही अब पानी छोड़ने की तीव्रता को 85,000 क्यूसेक कर दिया गया है। जबलपुर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए नर्मदा दर्शन करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही वोटिंग करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।

ये भी पढ़ें – Goa घूमने जाना है? IRCTC आपको दे रहा है एक बेस्ट ऑप्शन, यहां देखें टूर डिटेल

एसडीएम दिव्या अवस्थी, सीएसपी प्रियंका शुक्ला सहित होमगार्ड की टीम ने मौके पर पहुंचकर घाट के पास बैरिकेडिंग करवाने की तैयारी शुरु कर दी है। एसडीम दिव्या अवस्थी ने बताया कि मंडला-डिंडोरी सहित आसपास के कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश के चलते बरगी बांध के 12 गेट खोले गए हैं जिसके चलते नर्मदा नदी में लगातार पानी भी बढ़ा है। एसडीएम के मुताबिक जब तक नर्मदा जल का स्तर कम नहीं होता तब तक आमजन को घाट पर जाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है।

ये भी पढ़ें – सांसद विवेक तंखा ने लिखा CM शिवराज को पत्र-कारम बांध मामलें की जांच CBI से करवाने की मांग

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews