उद्घाटन से पहले ही होटल में विस्फोट, एक महिला की मौके पर ही मौत 7 घायल, सीएम ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

सीएम ने लिखा जबलपुर के निर्माणाधीन ITC होटल के किचन में गैस पाइपलाइन टेस्टिंग के दौरान भीषण आग लगने की सूचना मिली है। इस दुखद घटना में घायलों को बेहतर उपचार देना, हमारी प्राथमिकता है। समुचित इलाज की व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है।
Jabalpur Medical College Hospital

Jabalur News : जबलपुर के तिलवारा थाना अंतर्गत होटल वेलकम में आज शाम करीब 4 बजे भीषण ब्लास्ट होने से एक महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हुए हैं इसमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है वहीं 6 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि कुछ ही दिनों बाद होटल प्रारंभ होना था। आज शाम को जब होटल के सेकंड फ्लोर पर पाइपलाइन की टेस्टिंग चल रही थी इस दौरान अचानक ही ब्लास्ट हुआ इसके चलते जागृति नाम की महिला की मौके पर ही मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंची

होटल के किचिन में लगी Gas pipeline की हो रही थी टेस्टिंग

एसडीएम पंकज मिश्रा ने बताया कि जो कर्मचारी जले हुए हैं उनकी यहां पर ट्रेनिंग चल रही थी। जानकारी यह अभी तक सामने आई है कि होटल के किचिन में लगी पाइपलाइन की जब टेस्टिंग चल रही थी इस दौरान अचानक ही गैस का रिसाव हुआ और फिर ब्लास्ट हो गया।

CM Dr. Mohan Yadav ने आर्थिक सहायता की घोषणा की

जबलपुर में हुई इस घटना को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी संज्ञान में लिया है कलेक्टर एसपी को जांच की निर्देश दिए गए हैं इसके साथ ही मृतक के परिवार को 4 लाख एवं घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि राज्य सरकार के तरफ से दी जा रही है। फिलहाल मौके पर बम विस्फोट की टीम मौजूद है जो कि इस घटना की जांच में जुटी हुई है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews