रेलवे की बड़ी तैयारी, अब इंजनों पर भी दिखेंगे विज्ञापन, WCR से शुरूआत

रेलवे की बड़ी तैयारी, अब इंजनों पर भी दिखेंगे विज्ञापन, WCR से शुरूआत

जबलपुर, संदीप कुमार। रेलवे (Indian Railway)ने अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए नयी शुरुआत की है। भारतीय रेलवे अब ट्रेन के इंजनों पर विज्ञापन भी करेगा। रेलवे ने इसकी शुरुआत भी कर दी है, ये शुरुआत हुई है पश्चिम मध्य रेलवे WCR से। कटनी जंक्शन में खड़े इंजनों के माध्यम से प्रति वर्ष 10 लाख रु की आमदनी रेलवे को होगी। शुरुआत में रेलवे ने विज्ञापन के लिए पांच लोको से शुरुआत की है।

आपको बता दें कि अपनी कमाई को बढ़ाने की कवायद में पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) अब विज्ञापन के जरिये आमदनी तलाश कर रहा है। शुरुआती दौर में न्यू कटनी जंक्शन में चल रहे 5 इलेक्ट्रिक इंजनों को विज्ञापन प्रदर्शित करने के लिए चुना गया है। इससे रेलवे को प्रति लोकोमोटिव के हिसाब से दो लाख रुपए की दर से तकरीबन 10 लाख रुपए की आय प्राप्त होगी।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : बाजार में उत्साह, सोना चांदी दोनों सस्ते, खरीदने का अच्छा मौका

पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल ने वार्षिक मूल्य के मामले में प्रति लोकोमोटिव अनुबंध किया है। विज्ञापन मिलने के बाद विद्युत इंजनों पर आरडीएसओ निर्देशित मानकों के अनुसार अत्याधुनिक पेंटिंग के माध्यम से नया किया जाएगा और फिर इसमें विज्ञापन प्रदर्शित होंगे। लोको इंजन में विज्ञापन कर राजस्व कमाने वाला जबलपुर पहला मंडल है।

ये भी पढ़ें – MP Job Alert: यहां अलग अलग पदों पर निकली है बंपर भर्ती, 20 जुलाई से पहले करें आवेदन, जानें आयु-पात्रता

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews