
Jabalpur News : मध्य प्रदेश के जबलपुर में भाजपा नेता आशीष दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए नजर आ रहे है। बता दें कि भाजपा नेता जहां लात-घूंसों से युवक को मार रहे हैं तो वहीं उसके साथी उसका हाथ पकड़े हुए है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियो बरेला थाना अंतर्गत गौर सालीवाडा का है। आइए जानते हैं विस्तार से…
कांग्रेस ने प्रशासन को दिया अल्टीमेटम
बता दें कि पीड़ित युवक शराब के नशे में मंदिर के फुटपाथ पर जाकर सो गया था। तभी भाजपा नेता अजय दुबे अपने दो साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए युवक के साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं, भाजपा नेता जब युवक के साथ मारपीट कर रहे थे, उस दौरान उनका एक साथी वीडियो भी बना रहा था। वहीं, सोशल मीडिया में इसके वायरल होते ही कांग्रेस ने इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन को 18 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
[dgv_vimeo_video id=”942616762″]
पुलिस अधिकारी ने लिया संज्ञान
मामले को लेकर कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा का कहना है कि अगर 18 घंटे में आरोपी गिरफ्तार नहीं होता है, तो फिर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इधर, पुलिस अधिकारी ने भी संज्ञान ले लिया है। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेंड़े का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शुक्रवार की रात का है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से भाजपा नेता अजय दुबे जोकि बरेला के रहने वाले हैं, अपने साथियों के साथ लात-घूंसों से युवक को मार रहे हैं।
संदीप कुमार, जबलपुर
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

