जबलपुर में BSP प्रत्याशी पर प्रचार के दौरान हमला, भागकर बचाई जान, पुलिस से की शिकायत

indore crime news

Jabalpur News : जबलपुर के पाटन थाना अंतर्गत ग्राम डूडी में रविवार की दोपहर को बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी और उनके कार्यकर्ताओं पर गांव के ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया। घटना के बाद किसी तरह से BSP कार्यकर्ता अपनी जान बचाकर वहां से भागे और फिर पाटन थाना पुलिस में आकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानें पूरा मामला

मामले को लेकर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी तान सिंह ठाकुर ने बताया कि रोज की तरह रविवार की दोपहर को चुनाव प्रचार प्रसार करने जब ग्राम डूडी पहुंचे तो वहां पर काफी लोग मिले। गांव के लोगों ने काफी सम्मान भी दिया। जिसके बाद हम ग्राम डूडी जाकर प्रचार-प्रसार कर रहे थे, तभी दो युवक आपस में लड़ने लगे। एक के हाथ में लाठी थी तो दूसरे के हाथ में तराजू की बांट। इन दोनों को लड़ते हुए देखा तो हम लोग रुक गए तो उसमें से एक व्यक्ति ने लोहे का बांट फेंक कर मारा जो कि मुझे न लग कर मेरे कार्यकर्ता अजय अहिरवार के सिर पर लगा।

[dgv_vimeo_video id=”883704842″]

जांच शुरू

इसके बाद गांव में विवाद और बढ़ गया। किसी तरह हम लोगों ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। बसपा प्रत्याशी ने बताया कि हमला करने वाले कौन हैं यह हम नहीं जानते हैं लेकिन जिस तरह से वह दोनों लड़ रहे थे, उसको देखकर यह समझ जा सकता है कि होना हो यह आपस में दुश्मन ही रहे होंगे। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी तान सिंह ठाकुर की शिकायत पर पाटन थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हमला करने का मामला दर्ज करजांच शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”883705198″]

संदीप कुमार, जबलपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews